एक्सप्लोरर

योगी फैक्टर की मदद से बीजेपी ने जीता कर्नाटक, की थीं ताबड़तोड़ रैलियां

सिरिसी, सागर, चिकमंगलूर, मुदेबिहाल, मुधौल, भटकल, बयंदूर, सुलिया, बीजापुर और बंटवाल सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी का प्रचार किया था. ये सभी सीटें बीजेपी जीत गई है. खास बात ये है कि योगी ने हिन्दी में ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया था.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कर्नाटक का लंबा दौरा किया. ये दौरा काफी विवादों में रहा. अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने उनके इस दौरे पर काफी निशाना साधा. अखिलेश बार-बार कहते रहे कि योगी को यूपी से ज्यादा कर्नाटक में बीजेपी के प्रचार की चिंता है. आज कर्नाटक चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों और इलाकों में प्रचार किया था उनमें से अधिकतर जगहों पर बीजेपी को जीत मिली है.

करीब 35 सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था इन सभी सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा.

सिद्धारमैया लगातार योगी को बाहर से इम्पोर्ट किया हुआ नेता बता रहे थे लेकिन योगी का हिन्दुत्व कार्ड चल गया. कर्नाटक बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में योगी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया था. उम्मीदवार योगी को अपने इलाके में प्रचार के लिए बुलाना चाहते थे.

यूपी की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

दरअसल योगी की छवि कट्टर हिन्दू नेता के तौर पर है. वे कई मठों में भी गए और गुरुओं से भी मुलाकात की. उन्होंने प्रचार की जो रणनीति बनाई, कांग्रेस को वह काफी भारी पड़ी. उन्होंने पहले परिवर्तन यात्रा की और फिर दो बार और कर्नाटक गए.

उन्होंने ताबड़तोड़ रैलियां की. उन्होंने एक दिन में तीन से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया. कर्नाटक के तटीय इलाकों में योगी के दौरे को अहम बताया जा रहा है. तटीय क्षेत्र में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे को भी उठाया.

सिरिसी, सागर, चिकमंगलूर, मुदेबिहाल, मुधौल, भटकल, बयंदूर, सुलिया, बीजापुर और बंटवाल सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी का प्रचार किया था. ये सभी सीटें बीजेपी जीत गई है. खास बात ये है कि योगी ने हिन्दी में ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया था.

आपको बता दें कि 224 सीटों में से 105 सीटों पर बीजेपी जीत चुकी है. हालांकि वह फिर भी सरकार बनाने के आंकडे से दूर है. सरकार बनाने के लिए 112 सीटों की जरूरत होगी. इस बीच कांग्रेस (78) और जेडीएस+ (38) मिल कर सरकार बनाने की कवायद में लग चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब निकाह के बदलेंगे नियम? सरकार लाएगी नया निकाहनामा
अब निकाह के बदलेंगे नियम? सरकार लाएगी नया निकाहनामा
UP 2027 चुनाव में सीएम का चेहरा योगी या कोई और? पंकज चौधरी ने गिनाए 6 नाम
UP 2027 चुनाव में सीएम का चेहरा योगी या कोई और? पंकज चौधरी ने गिनाए 6 नाम
Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मालिक हरिराम बंसल पकड़ा गया, पुलिस ने हिरासत में लिया
Live: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मालिक हरिराम बंसल पकड़ा गया, पुलिस ने हिरासत में लिया
राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा
राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
डॉक्टर पर हमला मामले में शिवसेना पार्षद पर SC सख्त, 'ऐसे लोगों को...'
डॉक्टर पर हमला मामले में शिवसेना पार्षद पर SC सख्त, 'ऐसे लोगों को...'
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
Embed widget