एक्सप्लोरर

सीएम योगी के दौरे का साइड इफेक्ट, 48 घंटे में बदल गई मेहंदीपुर गांव की किस्मत

योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जहां उतरेगा उसके लिए एक नहीं दो हैलीपैड बनाए जा रहे हैं. सीएम जिस गांव में जा रहे हैं उस गांव के घर घर शौचालय बनाए जा रहे हैं. गांव में हर घर के बाहर बिजली का मीटर और कनेक्शन लगाया जा रहा है.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के मेंहदीपुर गांव जाने वाले हैं. लेकिन खास बात ये है कि उनके दौरे को लेकर इस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं कि 48 घंटे में पूरे गांव का चेहरा ही बदल गया. प्रशासन ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि योगी को इस गांव में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए.

जहां पर योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरेगा उसके लिए एक नहीं दो हैलीपैड बनाए जा रहे हैं. हैलीपैड से गांव को जाने वाली सड़क का निर्माण हो रहा है. जिस कॉलेज में मुख्यमंत्री रात में विश्राम करेंगे उसमे अटैच टॉयलेट और बाथरूम बनाए जा रहे हैं. जिस मेहंदीपुर गांव में मुख्यमंत्री दलित परिवार में खाना खाएंगे, उस गांव के घर घर शौचालय बनाए जा रहे हैं. गांव में हर घर के बाहर बिजली का मीटर और कनेक्शन लगाया जा रहा है. सरकारी प्राइमरी स्कूल की रंगाई पुताई हो रही है. थानों को रंगा गया है.

सीएम योगी के दौरे का साइड इफेक्ट, 48 घंटे में बदल गई मेहंदीपुर गांव की किस्मत

गांव वालों का कहना है की इस से पहले सरकार के लोग गांव की सुध भी नहीं लेते थे. उन्होंने बताया कि गांव में शौचालय न होने के कारण महिलाओं और पुरुषों को खुले में शौच करने जंगल जाना पड़ रहा था. लेकिन अब मुख्यमंत्री के आने की खबर के बाद से पिछले दो दिन से गांव में खूब विकास कार्य हो रहे हैं.

गांव की प्रधान प्रयंका देवी के घर का छप्पर भी टूटा हुआ है. इसी टूटे हुए छप्पर के नीचे बैठ कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 लोगों के साथ रात का भोजन ग्रहण करेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के खाने के लिए प्रयंका देवी और उनके परिवार की महिलाएं अरहर की दाल, परमल की सब्जी, खीरा, मूली, गाजर और चकुंदर की सलाद बनाएगी. प्रियंका देवी के घर में गाय और एक भैंस है.

सीएम योगी के दौरे का साइड इफेक्ट, 48 घंटे में बदल गई मेहंदीपुर गांव की किस्मत

मुख्यमंत्री खाना खाने के बाद सैद नगली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जायेगे जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे. इस बात को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल भी खुश हैं. स्कूल की रंगाई-पुताई भी की जा रही है. क्षेत्र के विधायक और मंत्री योगी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. सीएम यहां पर 26 तारीख को पहुंचेगें और 27 को लखनउ के लिए रवाना भी हो जाएंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget