एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के लिए कुंभ को साधने में जुटी योगी सरकार, साधु संतों को पेंशन देने का एलान

बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर साधु-संतों का पंजीकरण कराया जाएगा.

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में चल रहे कुंभ को साधने में जुट गई है. योगी सरकार ने आज साधु संतों को पेंशन देने का बड़ा एलान किया है. योगी सरकार के इस एलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि इस योजना के तहत राम, सीता और रावण को भी पेंशन दी जाए.

योगी सरकार ने क्या एलान किया है?

दरअसल राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सभी निराश्रित व्यक्तियों (महिलाओं, विकलांगों सहित) को पहले 400 रुपए की तुलना में 500 रुपए प्रति माह पेंशन देने का फैसला किया है. बड़ी बात यह है कि इसमें अब साधु संतों को भी शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर साधु-संतों का पंजीकरण कराया जाएगा.

कुंभ में होगी योगी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक

वहीं, योगी सरकार ने कैबिनेट की अगली बैठक कुंभ में कराने का फैसला भी किया है. ऐसा पहली बार होगा कि राज्य सरकार लखनऊ के बाहर कैबिनेट बैठक करेगी. बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को होने वाली इस कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे.

अखिलेश यादव ने क्या कहा है?

बता दें कि योगी सरकार के पेंशन देने के फैसले पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है, ‘’समाजवादी पार्टी की सरकार ने रामलीला के पात्रों को पेंशन देने की स्कीम शुरू की थी. सीएम योगी भी राम, सीता और रावण को पेंशन दें.’’ उन्होंने कहा, ‘’साधु-संतों को कम से कम 20 हजार रुपए महीने पेंशन मिले और यश भारती और समाजवादी पेंशन भी शुरू हो जाए.’’

यह भी पढ़ें-

BSP नेता का एलान- ‘साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’ लोकसभा चुनाव: CM नीतीश कुमार की बड़ी मांग, '2021 में हो जातिगत जणगणना' देश के 9 सबसे अमीरों के पास है देश की 50% सबसे गरीब लोगों जितनी दौलत BJP नेता आरके सिंह ने कहा- महागठबंधन में चोर और घूसखोर, ममता सरकारी पैसों पर गुंडे पालती हैं वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget