एक्सप्लोरर

खोखली जुमलेबाज़ी लेकर चलेंगें तो नहीं चलेगा, कोई ना कोई तो बोलेगा: शत्रुघ्न सिन्हा

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, जिससे दिल्ली में सत्ता के गलियारे हिल गये थे. यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के नारों के साथ यूपी, बिहार समेत पूरे देश में बीजेपी का सफाया हो जाएगा.

लखनऊ: बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा ने आज जमकर मोदी सरकार और उनके कामकाज पर निशाना साधा. दोनों नेता आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे. नेताओं ने मंच पर अखिलेश यादव के साथ कमान संभाली थी. अखिलेश यादव के साथ-साथ यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गुरूवार को दावा किया कि देश में आज आपातकाल से भी बदतर हालात हैं. उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर हम सबको एक जुट होकर चुनौती का सामना करना पड़ेगा. यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में हम और शत्रुघन घूमकर कह रहे हैं- लोकतंत्र ख़तरे में हैं, हम चेते नहीं तो देश का बहुत नुक़सान होने वाला है. उन्होंने कहा कि आज मैं आश्वस्त होकर जा रहा हूं की यूपी में इनकी छुट्टी हो गयी तो देश में छुट्टी हो जाएगी. शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि किसी की फ़िल्म चली हो या ना चली अखिलेश का जादू चल गया. मैं जयप्रकाश जी से प्रभावित होकर राजनीति में आया था अगर विपक्ष में आया होता तो सत्ता में जा सकता था. आगे उन्होंने कहा कि अगर आप ठान ले तो असंभव को संभव कर सकते हैं. शत्रुघन ने कहा कि लोग बोलते हैं की आप बीजेपी में रहकर विरोध करते हैं तो मैं कहता हूं, अगर सच कहना बग़ावत है तो मैं बाग़ी हूं, उन्होंने कहा कि खोखली जुमलेबाज़ी लेकर चलेंगें तो नहीं चलेगा कोई ना कोई तो बोलेगा. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, जिससे दिल्ली में सत्ता के गलियारे हिल गये थे. यशवंत सिन्हा और बीजेपी से नाराज चले पार्टी (भाजपा) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नारों के साथ यूपी, बिहार समेत पूरे देश में बीजेपी का सफाया हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश के लोग चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे है. समाजवादी पार्टी के कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मशती के अवसर पर दोनों नेता आज लखनऊ में थे. उन्होंने विश्वास जताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 1977 के चुनाव की तरह विपक्ष एकजुट होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget