एक्सप्लोरर

अखिलेश गए हैं यूपी से बाहर, अचानक सपा कार्यालय पहुंच गये मुलायम सिंह

आज मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंच गए. ये खबर ऐसे वक्त में सामने आई है जब माना जा रहा है कि समाजवादी कुनबे में सबकुछ ठीक नहीं है.

लखनऊ: आज मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंच गए. ये खबर ऐसे वक्त में सामने आई है जब माना जा रहा है कि समाजवादी कुनबे में सबकुछ ठीक नहीं है. शिवपाल सिंह खुल कर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का एलान कर चुके हैं. इससे पहले मुलायम सिंह ने भी कहा था कि कोई मेरा सम्मान नहीं करता है. अखिलेश यादव लखनऊ में नहीं हैं और ऐसे में मुलायम सिंह यादव के समाजवादी पार्टी ऑफिस पहुंचने से कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. हालांकि आपको बता दें कि वे एक शोकसभा में उपस्थित होने के लिए गए थे. दरअसल राज्यसभा के पूर्व सांसद दर्शन सिंह का निधन हो गया है. इसी कारण सपा ऑफिस पर शोकसभा का आयोजन किया गया था. मुलायम जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनसे समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "अभी नहीं." आपको बता दें कि दर्शन सिंह, मुलायम सिंह के खिलाफ जसवन्त नगर सीट से चुनाव भी लड़े थे. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचे. अखिलेश यादव उत्तराखंड के दौरे पर गए हुए हैं. मुलायम सिंह का समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंचना सभी को इसलिए हैरान कर रहा था क्योंकि माना जा रहा है कि वो शिवपाल का साथ देने वाले हैं. पिछली बार भी इस समाजवादी झगड़े में वे शिवपाल के साथ ही खड़े दिखे थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget