एक्सप्लोरर

विवेक तिवारी हत्याकांड: गोली मारने वाले प्रशांत के समर्थक सिपाहियों पर कार्रवाई शुरू

योगी सरकार के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांस्टेबल सर्वेश चौधरी को निलंबित कर दिया गया है. एटा के इस सिपाही ने अपने वीडियो में मीडिया, पुलिस अफ़सरों और मंत्रियों को गालियां दी थीं. खेल के कोटे से उसे यूपी पुलिस में नौकरी मिली थी.

लखनऊ:  विवेक तिवारी की मौत होने से बाद से ही यूपी के पुलिस महकमे में खलबली मची है. सोशल मीडिया में आरोपी सिपाहियों के समर्थन में तरह-तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान के लिए डीजीपी ऑफ़िस ने एक टीम बनाई है. योगी सरकार के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांस्टेबल सर्वेश चौधरी को निलंबित कर दिया गया है. एटा के इस सिपाही ने अपने वीडियो में मीडिया, पुलिस अफ़सरों और मंत्रियों को गालियां दी थीं. खेल के कोटे से उसे यूपी पुलिस में नौकरी मिली थी.

सोशल मीडिया में आरोपी सिपाही का बचाव करने के आरोप में सर्वेश को निलंबित कर दिया गया है. यूपी की डीआईजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने कहा, 'अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ लखनऊ में एक केस भी दर्ज किया गया है. विवेक तिवारी को गोली मारने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी का समर्थन करने वालों के नाम इस एफआईआर में शामिल कर लिया जायेगा'.

लखनऊ में एसपी नॉर्थ के पद पर तैनात चक्रेश मिश्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन पर आरोप है कि आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी के बैंक खाते में उन्होंने 5 हज़ार रूपये जमा करवाए थे. पुलिस की जांच में ये बात सच निकली लेकिन 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी चक्रेश मिश्र के ख़िलाफ़ अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है.

क्या है मामला

लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी गई थी. आरोप है कि गाड़ी न रोकने पर कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने उन्हें गोली मार दी थी. विवेक अपने सहयोगी सना को छोड़ने उसके घर जा रहे थे. यह घटना 28 और 29 सितंबर के दरम्यानी रात की है.

लखनऊ में विवेक तिवारी को गोली मारने का आरोपी पुलिसवाला थाने में घूमकर कर रहा था प्रेस कॉन्फ्रेंस

बुलन्दशहर का रहनेवाला प्रशांत चौधरी और उसका साथी सिपाही संदीप राणा अब जेल में है. प्रशांत की पत्नी राखी मल्लिक भी कांस्टेबल है. राखी के बैंक खाते में साथी सिपाहियों ने एक दिन में 5 लाख रूपये जमा करवा दिए. सोशल मीडिया में ये कहा जा रहा है कि प्रशांत की मदद के लिए उसकी पत्नी के खाते में पैसा डालें. जिससे कोर्ट कचहरी में प्रशांत की मदद हो पाएगी.

पिछले कुछ दिनों से काली पट्टी बाँधे यूपी पुलिस से कुछ सिपाहियों का फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जॉंच में पता चला कि ये दो साल पुरानी तस्वीर है. आपराधिक मामलों में बर्खास्त सिपाही इस फ़ोटो को वायरल करा रहे हैं. यूपी के डीआईजी, क़ानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि 2012 से बर्खास्त सिपाही ही यूपी पुलिस की छवि ख़राब करने में जुटे हैं. राज्य के डीजीपी ओपी सिंह कहते हैं कि पुलिस में कहीं कोई असंतोष नहीं है. उन्होंने नए कांस्टेबलों के लिए जल्द ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के आदेश दिए हैं. लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है.

यूपी पुलिस ने किया 'आम आदमी का एनकाउंटर', योगी बोले- जरूरत पड़ने पर CBI जांच भी कराएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget