एक्सप्लोरर

यूपी: न किसान सुरक्षित न जवान और न ही प्रभु राम को अयोध्या में रहने के लिए अपना मकान- प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने विभिन्‍न मामलों को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि अबकी बार हिंदुओं की सरकार चाहिए और वर्तमान सरकार भी हिंदुओं की होती तो राम मंदिर बन गया होता.

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हुए हैं. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे तोगड़िया ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में न तो किसान सुरक्षित है, न जवान और तो और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के रहने के लिए अपना घर भी नहीं है.

डॉ तोगड़िया वाराणसी स्‍थित काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्‍द्रानंद सरस्‍वती के मठ पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे. उन्‍होंने मीडिया से  बातचीत में विभिन्‍न मामलों को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कोर्ट में चल रहे राम मंदिर विवाद के बारे में बात करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण संसद में कानून बनाकर ही करना चाहिए. इन्होंने याद दिलाया कि बीजेपी ने वादा किया था कि जब वह सत्ता आएगी तो संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनाएगी. तोगड़िया ने कहा कि इसी वादे को लेकर आडवाणी जी की सोमनाथ से अयोध्या तक कि यात्रा निकाली थी.

उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अभी भी समय है, बीजेपी सरकार अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण शुरू कराए. तोगड़िया ने बताया कि उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा मीटिंग के लिए समय मांगा है. उन्होंने बताया कि इस मीटिंग का प्रमुख मुद्दा राम मंदिर निर्माण का ही है. तोगड़िया ने सीएम योगी के गुरु महंत अवैद्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि राम मंदिर ला निर्माण उनका संकल्प और सपना था. उनके शिष्य योगी आदित्यनाथ इस सपने को पूरा करते हैं तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है.

यूपी: न किसान सुरक्षित न जवान और न ही प्रभु राम को अयोध्या में रहने के लिए अपना मकान- प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने भरोसा जताया कि किसान, रोजगार, शिक्षा और राम मंदिर को लेकर उनके लिखे पत्र का संज्ञान लेकर योगी आदित्यनाथ उन्हें समय देंगे. उन्होंने दोहराया कि या तो बैठकर राम मंदिर बनाने का रास्ता ढूंढना होगा या फिर संसद में कानून बनाएं या फिर अध्यादेश लाया जाए.

सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसको अंजाम देने वाले एयर फोर्स के मुखिया ने कोई आंकड़ा नही दिया. दूसरा कोई आंकड़ा दे रहा है. आंकड़ा देने वाले सेना का अपमान कर रहे हैं. एयर स्ट्राइक हुई तो आतंकवादी हमला बंद हो जाना चाहिए और सैनिकों का शहीद होना भी बंद होना चाहिए. उन्होंने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी के 52 महीनों के शासनकाल में 488 सैनिक शहीद हुए हैं. बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक भी सैनिक शहीद नहीं होना चाहिए था, लेकिन स्ट्राइक के बाद 2 मेजर और 10 से ज्यादा सैनिक शहीद हो चुके हैं.

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कभी पाकिस्तान के 2 टुकड़े किये थे, इस बार पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेना को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. शौर्य और पराक्रम सेना का है, उसपर किसी को राजनीति करने का हक नहीं है. विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर उन्होंने इसे सफलता बताया लेकिन कहा कि अभी भी महाराष्ट्र का जाधव पाक के जेल में है. गुजरात के सैकड़ों मछुआरे पाक की जेल में है. सरकार को उनको भी लाकर अभिनंदन करना चाहिए.

लोकसभा चुनावों की तैयारी के सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि अबकी बार हिंदुओ की सरकार चाहिए और वर्तमान सरकार भी हिंदुओं की होती तो राम मंदिर बन गया होता. सन्त कबीर नगर में बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी के ही विधायक की जूते चप्पलों से पिटाई के सवाल पर कहा कि जनता इनका आचरण देख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget