एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसा: आईआईटी रुड़की भेजे गए फ्लाईओवर के नमूने

वाराणसी फ्लाइऑवर हादसे में ढहे भाग के लोहे के बीम, सीमेंट, कंक्रीट और अन्य निर्माण सामग्रियों के नमूनों को 'गुणवत्ता और मानक परीक्षण' के लिए उत्तराखंड के आईआईटी-रुड़की भेजा गया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

वाराणसी : वाराणसी फ्लाइऑवर हादसे में ढहे भाग के लोहे के बीम, सीमेंट, कंक्रीट और अन्य निर्माण सामग्रियों के नमूनों को 'गुणवत्ता और मानक परीक्षण' के लिए उत्तराखंड के आईआईटी-रुड़की भेजा गया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार की तीन सदस्यीय टीम की इस निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम के ढहने की जांच गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही.

हादसे में हुई थी 18 लोगों की मौत मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी और छह से अधिक लोग घायल हो गए थे.कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह की अगुवाई में एक टीम ने भी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने घटनास्थल का दौरा किया और प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात की. इसके साथ ही टीम ने उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉर्प और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया और उसके बाद घटनास्थल की ड्रोन से फोटोग्राफी करवाई.

यूपी पुलिस का कहना है कि उसने करीब 5 चिट्ठियां यूपी राज्य सेतु निगम को लिखी थीं टीम ने निलंबित अधिकारियों के.आर. सूदन, राजेश कुमार और मूलचंद से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. बता दें कि वाराणसी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी पुलिस का कहना है कि उसने करीब 5 चिट्ठियां यूपी राज्य सेतु निगम को लिखी थीं लेकिन फिर भी निर्माण कार्य के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक आईजी दीपक रतन ने कहा,"हमने नवंबर तक सेतु निगम को 5 बार चिट्ठी लिखी थी. इन चिट्ठियों में कहा गया था कि निर्माण के वक्त ट्रैफिक का ध्यान रखा जाए. जब वे लोग निर्माण कार्य कर रहे हों तो अपने लोगों को वहां तैनात करें ताकि ट्रैफिक नियमों का पालन हो सके. ये लोग पुलिस की भी सहायता ले सकते हैं. हमने बार-बार कहा लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया."

एबीपी न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि 19 फरवरी को सिगरा पुलिस थाने में वाराणसी के एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद रावत ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक और सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

बिना यातायात रोके किए जाते थे पुल के काम दरअसल कभी सड़क पर सरिया और मिट्टी का ढेर होता तो कभी तारों का जाल. इसके कारण सड़क पर जाम लगा रहता था. बिना यातायात रोके ही काम किए जाते थे. सेतु निगम की इन हरकतों पर एसपी ट्रैफिक की नजर लगातार बनी हुई थी.उन्होंने कई बार जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से भी इस बात को कहा था. पुलिस ने सेतु निगम को चिट्ठियां भी लिखी थीं लेकिन सेतु निगम को जैसे किसी का कोई डर ही नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget