एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: टमाटर 120 रूपए/किलो के पार, कांग्रेसियों ने पोस्टर के जरिए साधा मोदी सरकार पर निशाना

टमाटर की आसमान छूती कीमतों को लेकर इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है.

इलाहाबाद: टमाटर की आसमान छूती कीमतों को लेकर इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है. पोस्टर के जरिये आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही इलाहाबाद समेत देश के ज़्यादातर हिस्सों में टमाटर एक सौ बीस रूपये किलो बिक रहा है.

Price

''न खाऊंगा, न खाने दूंगा''

पोस्टर में टमाटरों के साथ लगाई गई पीएम मोदी की तस्वीर के नीचे लिखा है :- महंगी सब्जी, महंगी दाल, मोदी जी ने किया कमाल. इसके बाद लिखा हुआ है :- टमाटर हुआ एक सौ बीस रूपये किलो. पोस्टर में सबसे नीचे की लाइन में पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से लिखा गया है...''न खाऊंगा, न खाने दूंगा''

इलाहाबाद: टमाटर 120 रूपए/किलो के पार, कांग्रेसियों ने पोस्टर के जरिए साधा मोदी सरकार पर निशानापोस्टर के बीचो-बीच एक तराजू भी बनाया गया है, जिसमें टमाटर के ढेर को रूपयों की पोटली पर भारी पड़ते दिखाया गया है. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही राहुल-प्रियंका और सांसद प्रमोद तिवारी को भी जगह दी गई है.

देश के ज़्यादातर हिस्सों में टमाटर का यही हाल

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में टमाटर की कीमतें पांच से छह गुना तक बढ़ गई हैं. इलाहाबाद मे टमाटर इन दिनों एक सौ बीस रूपये किलो के करीब बिक रहा है. देश के ज़्यादातर हिस्सों में टमाटर का यही हाल है. टमाटर की इस बढ़ी हुई कीमत ने लोगो के बटुए और खाने की थाली दोनो पर ही असर डाला है.

टमाटर के साथ बीजेपी नेताओं के घर पर प्रदर्शन

पोस्टर रिलीज करने वाले इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हसीब अहमद का कहना है कि वह जल्द ही टमाटर के साथ बीजेपी नेताओं के घर पर प्रदर्शन करेंगे. इतना ही नहीं पोस्टर के जरिये उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की है कि बचे हुए टमाटरों को अब म्यूजियम में रख देना चाहिए, ताकि जो लोग महंगाई की वजह से टमाटर खा नही पा रहे हैं वह कम से कम उसका दीदार ही कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget