एक्सप्लोरर

सवाल उठाने वालों पर सीएम योगी का निशाना, कहा- EVM मतलब एवरी वोट फॉर मोदी

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार अपने क्षेत्र गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद अगर सड़क में गड्डे मिले तो अफसरों की जिम्मेदारी तय करेंगे. सीएम ने कहा कि जिन्हें कानून व्यवस्था में भरोसा नहीं हैं, वो यूपी छोड़ दें. पिछले कुछ दिनों में राज्य की कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है और आने वाले दिनों में और बेहतर होती रहेगी. गोरखपुर दौरे पर योगी आदित्यनाथ 225 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

एक महीने में कानून व्यवस्था बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे- योगी

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. ऐसे में जिन लोगों को कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है वह यूपी को छोड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक महीने में कानून व्यवस्था में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

गोरखपुर से शुरू हो सकती है 'अन्नपूर्णा योजना', 13 रुपये में मिलेगा एक दिन का खाना

इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि गन्ना किसानों को 5500 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. सरकार सीधे किसानों से गेंहूं खरीद रही है और एक हफ्ते के अंदर उनका भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों से सिर्फ फसल खरीदने का ही नहीं बल्कि किसानों की खुशहाली भी हमारी सरकार का लक्ष्य है.

15 जून तक सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त बना देंगे- योगी

सड़को की मरम्मत को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त बना देंगे. लेकिन 15 जून के बाद भी सड़कों पर गडढ़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बारिश से पहले ही सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी.

योगी ने कहा कि बीजेपी के शासन में कोई भी अंधेरे में नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे औक गावों में 18 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी.

ईवीएम को लेकर साधा केजरीवाल पर निशाना

कुमार विश्वास ने दिखाया 'आईना', कहा- हार के लिए EVM नहीं, 'दूसरी चीजें' जिम्मेदार

केजरीवाल ने 'छोड़ा' तो अखिलेश यादव ने छेड़ा 'ईवीएम राग', कहा- हो सकती है मशीन में गड़बड़ी

दिल्ली में हाल ही में हुए एमसीडी चुनावों का जिक्र करते हुए सीएम योदी ने कहा कि यूपी के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा चुनाव हुआ है. उसमें भी बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. उन्होंने नाम लिए बिना केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग ईवीएम से चुनकर आए हैं वह हार के बाद ईवीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं. जबकि चुनाव आयोग ने इन सभी आरोपो से इनकार कर दिया है. योगी ने कहा कि जनता में बीजेपी के प्रति विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हुआ है. अब EVM का मतलब Every Vote For Modi हो गया है.

गोरखपुर को 225 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे योगी

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 225 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे. आपको बता दें कि 225 करोड़ रुपए की परियोजनाओं में से करीब 170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब 50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा. शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं में परिवहन, सिंचाई, जीडीए, समाज कल्याण, बिजली आदि की परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा आज योगी आदित्यनाथ राप्ती नदी पर बने असवनपुर पुल का उद्घाटन भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
पटाखों के बाद बकरीद की कुर्बानी पर विवाद, किरीट सोमैया ने BMC को लिखा लेटर
पटाखों के बाद बकरीद की कुर्बानी पर विवाद, किरीट सोमैया ने BMC को लिखा लेटर
योगी सरकार में युवा शक्ति का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम
योगी सरकार में युवा शक्ति का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, आज ही आएंगे नतीजे
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, आज ही आएंगे नतीजे

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget