एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने के सवाल पर बोलीं मुलायम की बहू अपर्णा- ‘समय इसका जवाब देगा’

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के आग्रह पर कान्हा उपवन जाकर गोशाला देखी. इस दौरान एबीपी न्यूज़ ने जब अपर्णा से बीजेपी में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि राजनीति में जो संभावना है वो है, अभी कुछ कह नहीं सकते. यूपी: अपर्णा के आग्रह पर सीएम योगी ने कान्हा उपवन जाकर देखी गौशाला, गायों को खिलाया चारा अपर्णा यादव ने बताया, ‘’सीएम योगी ने मेरे बीफ बयान पर मेरा समर्थन भी किया था. जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे तबसे उन्हें पता है कि हम एक गौशाला चलाते हैं.’’ अपर्णा ने ये भी बताया, सीएम योगी से उनकी बातचीत होती रहती है.’’ अपर्णा ने कहा कि आज सीएम योगी ने उनके काम की सराहना की है. बीजेपी में शामिल होने के बार में जब अपर्णा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘’समय इसका जवाब देगा.’’ उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज किए बिना कहा, ‘’राजनीति में जो संभावना है वो है. अभी कुछ नहीं कह सकते.’’ ये गोशाला लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में हैं. अपर्णा यादव जीव आश्रय करके एक एनजीओ चलाती है. ये एनजीओ अपर्णा पिछले करीब चार सालों से चला रही हैं. एनजीओ की मदद से लावारिश पशु गाय, भैंस और कुत्तों को कान्हा उपवन ले जाया जाता है और वहां इनकी देख रेख होती है. बता दें कि पिछले हफ्ते ही अपर्णा यादव प्रतीक यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाऊस पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को एक गुलदस्ता भी भेंट किया था. हालांकि सीएम के साथ इस मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया था. अपर्णा यादव ने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अपर्णा पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं. उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था. रीता बहुगुणा जोशी इस सीट से लंबे समय से विधायक रही थीं. इससे पहले वो कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीतती रही हैं लेकिन इस बार उन्होंने चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget