एक्सप्लोरर

अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं तेजस्वी, कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव से उनकी कभी कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है. ऐसे में राजनीतिक बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता. तेजस्वी यादव ने उन्होंने महागठबंधन में आने का ऑफर दिया था. इस ऑफर को कुशवाहा ने सिरे से खारिज कर दिया था.

नई दिल्ली: बीते दिनों बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने का ऑफर देकर सियासी पारा बढ़ा दिया था. उन्होंने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आ जाना चाहिए, क्योंकि बीते चार साल से उन्हें एनडीए में उपेक्षित किया जा रहा है. बीजेपी उनके साथ सौतेला और पराया व्यवहार कर रही है. आज एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वे अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव से उनकी कभी कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है. ऐसे में राजनीतिक बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता. तेजस्वी यादव ने उन्हें महागठबंधन में आने का ऑफर दिया था. इस ऑफर को कुशवाहा ने सिरे से खारिज कर दिया था.

वहीं कुशवाहा ने लालू यादव के लिए सॉफ्ट कॉर्नर को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने कहा कि लालू जी अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं और न आ सकते हैं. वे बीमार हैं, जेल में हैं और परेशानी में हैं. उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करना, पार्टी से दोस्ती कर लेना कतई नहीं होता है.

आरजेडी भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है. इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. अच्छा संयोग है कि बिहार से दिल्ली तक एनडीए की सरकार है. अब की परिस्थिति में कोई कानून से कैसे बच सकता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव जेल में हैं. इसके बावजूद उनकी परछाई को भी दुत्कारते रहिए, ये कौन सी राजनीति हुई? उनकी परछाई को दुत्कार कर पता नहीं लोग क्या करना चाहते हैं. समाज के किसी भी अंश को हम इतना नाराज क्यों कर दें? कुशवाहा ने साफ किया कि राजनीतिक लड़ाई किसी से भी हो सकती है. किसी समाज से हम क्यों लड़ेंगे? हरेक दल की कोशिश रहती है कि समाज के सभी वर्ग को अपने साथ करें. इसके लिए प्यार, मोहब्बत करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget