एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: पद पर रहते हुए सही जांच संभव नहीं, इस्तीफा दें नीतीश- उपेंद्र कुशवाहा

अदालत के आदेश के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे इस्तीफे की मांग की है. कुशवाहा ने कहा है कि जब तक नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं तब तक उनके खिलाफ सही से जांच नहीं हो सकती है.

पटना: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं. अब अदालत के आदेश के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे इस्तीफे की मांग की है. कुशवाहा ने कहा है कि जब तक नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं तब तक उनके खिलाफ सही से जांच नहीं हो सकती है.

उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा,'' पद पर रहते मुख्यमंत्री के खिलाफ सही जांच हो ही नहीं सकती. इसीलिए श्री नीतीश कुमार जी को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड में अपनी आत्मा की आवाज सुनते हुए इस्तीफ़ा देकर ही सीबीआई कोर्ट में हाजिर होना चाहिए.''

बता दें कि शनिवार को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं. पोक्सो की एक विशेष अदालत ने एक आरोपी अश्विनी की ओर से दायर आवेदन पर शुक्रवार को यह आदेश दिया. अश्विनी पेशे से एक चिकित्सक है, जो कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किए जाने से पहले बच्चियों को नशीली दवाएं देता था.

अश्विनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सीबीआई जांच में उन तथ्यों को छुपाने की कोशिश कर रही है, जो मुजफ्फरपुर के पूर्व डीएम धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अतुल कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के पूर्व डिवीजनल आयुक्त और मौजूदा प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिकाओं की जांच करने के बाद सामने आ सकते हैं. पोक्सो अदालत के न्यायाधीश मनोज कुमार ने अश्विनी की मांग पर सभी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: CM नीतीश कुमार के खिलाफ CBI जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget