एक्सप्लोरर

यूपी: फिल्म निर्माण प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी देगी योगी सरकार

योगी सरकार ने पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है. अगर कोई निर्माता अपनी फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग यहां करता है, उसकी लागत की 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. अगर बुंदेलखंडी, अवधी या भोजपुरी भाषा में कोई फिल्में बनाता है, तो उसे 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकार 22 फिल्मों को सब्सिडी देने जा रही है. इसके लिए 11.24 करोड़ रुपये फिल्म बंधु और फिल्म विकास परिषद को दिए जाने का निर्णय हुआ है. फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने कहा, "यूपी में रोजगार बढ़ाने के लिए यहां पर ज्यादा से ज्यादा शूटिंग हो, इस पर सरकार का जोर है. सरकार ने निर्णय लिया है कि जो निर्माता अपनी फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग यहां करता है, उसकी लागत की 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. अगर बुंदेलखंडी, अवधी या भोजपुरी भाषा में कोई फिल्में बनाता है, तो उसे 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है." उन्होंने बताया कि इसमें एक शर्त यह भी रखी गई है कि यहां शूटिंग करने पर पांच स्थानीय कलाकारों को रखा जाना चाहिए. सबसे बड़ी बात यह कि यहां पर होने वाली शूटिंग में कलाकरों को आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा. उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जानी है. साथ ही, ध्यान रखा जाएगा कि उन्हें शूटिंग स्थल लेने के लिए जिला प्रशासन के चक्कर न लगाने पड़े. राजू श्रीवास्तव ने बताया, "अगर फिल्म विकास परिषद फिल्म सिटी या फिल्म संस्थान का निर्माण करे तो सरकार इसमें सहयोग करेगी. इसको पीपी मॉडल आधार पर तैयार किया जा सकता है.इसके लिए खोज जारी है. सरकार अपनी जमीन मुहैया कराएगी. हम साझा हिस्सेदारी के साथ इसे चला सकते हैं." उन्होंने बताया कि इन दिनों फिल्मों की बहुत सारी शूटिंग यूपी में हो रही है. बड़े-बड़े कलाकार और निर्माता यहां की ओर अपना रुख कर रहे हैं. योगी सरकार बनने के बाद सुरक्षा को लेकर सभी का भरोसा बढ़ा है. इससे पर्यटन में काफी इजाफा हो रहा है. फिल्म बंधु से जुड़े एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि 28 और 29 जुलाई को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी फिल्मी निवेश और फिल्म सिटी बनाने की चर्चा होने की संभावना है. इसीलिए बड़े निर्माताओं और कलाकारों को इसमें आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि 'मॉम', 'टॉयलेट-एक प्रेमकथा', 'बुलेट राजा', 'शादी में जरूर आना', 'मिर्जा जूलियट', 'अर्टिकल' सरीखी कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है. यहां पर अमिताभ बच्चन, अयुष्मान खुराना अभिनीत एक फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग चल रही है. शूटिंग के लिए अजय देवगन और अमिर खान का प्रस्ताव भी आया है. रजनीकांत यहां 'पेटा' की शूटिंग कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, लखनऊ, मथुरा जैसे शहरों में शूटिंग होने से यहां पर्यटन और रोजगार की असीम संभावनाएं बढ़ जाती हैं।.यहां पर बाहर से लोग आते हैं और स्थानीय कलाकारों को भी शूटिंग के लिए हायर करते हैं. होटल या कोई आस-पास का बड़ा क्षेत्र लेते हैं, जिससे लोगों को पर्यटन के साथ-साथ रोजगार भी मिल जाता है. फिल्म बंधु के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने बताया कि उप्र सरकार फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर है. प्रदेश में शूट होने वाली फिल्मों में काम करने वाले स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को समुचित पारिश्रमिक और पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए. उन्होंने फिल्म विकास परिषद की नई बेवसाइट और कार्यालय बनाने के लिए भी सरकार से कहा है. अवस्थी ने कहा कि फिल्म बंधु की बेवसाइट पर फिल्म निर्माण की स्थिति को नियमित अपलोड किया जाना चाहिए. यदि किसी फिल्म के निर्माण में कोई बाधा हो रही है, निर्माण अधूरा है या रुक रहा है तो इसका विवरण बेवसाइट पर डालने से सही हालात का पता चल सकेगा और इससे पारदर्शिता भी आएगी. इन फिल्मों को मिलेगी सब्सिडी- 'शादी में जरूर आना', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'बहन होगी तोरी', 'मुक्ति भवन', 'मिस्टर कबाड़ी', 'सल्लू की शादी', 'बारात कंपनी', 'महिमा लेहड़ा देवी की', 'मिर्जा जूलिएट', 'काशी इन सर्च अफ गंगा', 'मौसम', 'इकरार', 'दो पल प्यार के', 'लुप्त', '9 ओ क्लक', 'अनारकली ऑफ आरा' व 'धप्पा'. भोजपुरी फिल्में : 'शिव रक्षक', 'दबंग', 'सरकार', 'सिपाही' व 'मुकद्दर'.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget