एक्सप्लोरर

यूपी: सजा मिलने के डर से 2 स्कूली छात्रों ने रची अपहरण की झूठी कहानी, ऐसे सामने आया सच

सआदतगंज के एसचओ महेश पाल सिंह ने कहा कि सच तब सामने आया जब हमने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. हमने न लड़कों को देखा और न ही कार को. जब आगे पूछताछ की गई, तो लड़कों ने कबूल किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां 13 और 11 साल की उम्र के दो नाबालिग लड़कों ने स्कूल नहीं जाने पर माता-पिता से सजा मिलने के डर से अपहरण की झूठी कहानी रच डाली. लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रहने वाले लड़के सोमवार को स्कूल के लिए घर से निकले थे और बाद में मनगढ़ंत कहानी के साथ लौटे.

उन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि वे सुबह 7.30 बजे जब स्कूल जा रहे थे, तभी कार में सवार एक शख्स ने उन्हें बुलाया.

लड़कों ने कहा, "उस आदमी ने हमें कार के अंदर खींच लिया जिसमें पांच अन्य लोग सवार थे, उन लोगों ने हमारी आंखों पर पट्टी बांध दी. ठाकुरगंज के पास, हम कार के शीशे को बोतल से तोड़ने में सफल रहे और मदद के लिए चिल्लाएं. चूंकि ट्रैफिक के कारण कार धीमी हो गई थी, इसलिए हम वहां से निकलने में कामयाब हो गए."

घबराए माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया, जिसने अपहरणकर्ताओं पता लगाने के लिए टीमें गठित की.

सआदतगंज के एसचओ महेश पाल सिंह, ने कहा, "सच तब सामने आया जब हमने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. हमने न लड़कों को देखा और न ही कार को. जब आगे पूछताछ की गई, तो लड़कों ने कबूल किया कि उन्होंने मनगढ़ंत कहानी बनाई थी क्योंकि उन्होंने अपना होमवर्क नहीं किया था और स्कूल के लिए भी देर हो चुकी थी."

एसएचओ ने कहा कि लड़कों को भविष्य में ऐसे कृत्य नहीं करने के लिए सलाह दी गई है.

यूपी: भ्रष्ट पुलिसवालों पर योगी सरकार सख्त, वाराणसी में 22 पुलिसकर्मियों को जबरन किया गया रिटायर

नोएडा: सॉफ्टवेयर कंपनी की आड़ में चल रहा था ई-सिगरेट बेचने का अवैध धंधा, 18 लोग गिरफ्तार

यूपी: संगम तट पर मांगी गई टीम इंडिया की जीत की दुआ, किसी ने किया हवन तो किसी ने चढ़ाई चादर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget