एक्सप्लोरर

यूपी: सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- इस बार यूपी से मिलेगा नया प्रधानमंत्री

नरेश उत्तम ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन का फैसला देश से सामंतवाद, पूंजीवाद और जातिवाद को खत्म कर समाजवाद की स्थापना के लिये देशहित में लिया गया है. उन्होंने बताया कि गठबंधन का नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ’ होगा.

भदोही: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा और बसपा के गठबंधन को देशहित में लिया गया फैसला करार देते हुए आज कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश से नया प्रधानमंत्री बनेगा.

उत्तम ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन का फैसला देश से सामंतवाद, पूंजीवाद और जातिवाद को खत्म कर समाजवाद की स्थापना के लिये देशहित में लिया गया है. उन्होंने बताया कि गठबंधन का नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ’ होगा.

सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की कवायद के तहत आयोजित चौपाल में शिरकत करने आये सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस एकजुटता की शुरुआत गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनावों में हो चुकी है.

इस सवाल पर कि गठबंधन से पहले जो लोग अपने-अपने दल से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, वे क्या अब बगावत कर सकते हैं? उत्तम ने कहा कि ऐसी कोई आशंका नहीं है.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र के बारे में पूछे जाने पर उत्तम ने उनका नाम लिये बगैर कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती बहुत जल्द तय करेंगे। मगर यह निश्चित है कि इस बार उत्तर प्रदेश से कोई नया प्रधानमंत्री बनेगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वदेशी का नाम लेकर भाजपा ने देश से छलावा किया. सचाई यह है कि आज विदेशी कम्पनियां यहां के बाजार पर छा गयी है. मजदूरों का शोषण हो रहा है और अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget