एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते दाम एवं मंहगाई, किसानों की परेशानियों, कानून व्यवस्था की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों-नौजवानों के दमन को लेकर धरना-प्रदर्शन किया.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में हर जनपद के तहसील मुख्यालय में सोमवार को प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते दाम एवं मंहगाई, किसानों की परेशानियों, कानून व्यवस्था की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों-नौजवानों के दमन को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों एवं पूर्व मंत्रियों ने भाग लिया. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया.

एसपी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं. सोमवार को ही पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 80.48 तथा 72.48 रुपये प्रतिलीटर रहे.

उन्होंने कहा कि कर्ज से दबा किसान परेशानी में फांसी के फंदे पर झूल रहा है. उसे फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है. गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये बकाया है.

चौधरी ने कहा कि सपा सरकार के समय जिन बेरोजगारों नौजवानों को रोजगार मिला था, वह भी उनसे छीना जा रहा है. लाखों बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. सरकार से रोजगार की मांग करने पर लाठी-गोली का शिकार होना पड़ रहा है. उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है.

पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा सरकार संवेदनशून्य हो गई है. उन्होंने कहा कि भारत बंद का सफल होना बीजेपी सरकार के प्रति जनाक्रोश को प्रदर्शित करता है. परेशान हाल जनता अब बीजेपी को सबक सिखाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget