एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के पास होगी अब अपनी रेडियो मेल सेवा, जी-मेल की तरह करेगी काम

टेलीकॉम विभाग के डीजी पी.के. तिवारी ने बताया कि मेल को इस ऑफिस के सिस्टम पर ही खोला जा सकेगा. इसमें वाट्सऐप की तरह यह पता रहेगा कि मेल को कब और किसने खोला और कितने बजे पढ़ा गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की अब अपनी मेल सेवा होगी. यह ठीक वैसे ही काम करेगी जैसे गूगल का जीमेल अकाउंट काम करता है. इसकी कानूनी मान्यता भी होगी और इसे चलाने के लिए यूपी 100 के सर्वर का इस्तेमाल किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, इसकी लांचिग दो अक्टूबर को होगी. इस मेल अकाउंट को पुलिस के आंतरिक संवाद के लिए तैयार किया गया है. यह जानकारी टेलीकॉम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस रेडियो मुख्यालय की टीम ने रेडियो मेल सेवा तैयार की है. अभी तक यूपी पुलिस में क्यू मेल सेवा का इस्तेमाल हो रहा था. लेकिन कई तकनीकी खामियां होने की वजह से इसे हटाया जा रहा है. नई रेडियो मेल सेवा में पांच वर्षो का डेटा आसानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा. टेलीकॉम विभाग के डीजी पी.के. तिवारी ने बताया कि पुलिस विभाग की इस आंतरिक मेल सेवा को शुरू करने में साफ्टवेयर के अलावा कोई खर्च नहीं आया है. रेडियो मुख्यालय के विशेषज्ञों ने इस मेल सेवा के लिए यूपी 100 के सर्वर को इस्तेमाल किया है. उन्होंने बताया कि मेल को इस ऑफिस के सिस्टम पर ही खोला जा सकेगा. इसमें वाट्सऐप की तरह यह पता रहेगा कि मेल को कब और किसने खोला और कितने बजे पढ़ा गया. पी.के. तिवारी ने बताया कि क्यू मेल में स्टोरेज की क्षमता काफी कम थी. 10 मेल से ज्यादा होने पर नया मेल दिखता नहीं था. नई तकनीक में अब ऐसा नहीं होगा. इसमें स्टोरेज की असीमित क्षमता रहेगी और पांच साल तक डेटा सुरक्षित रहेगा. विभाग के सूत्रों ने बताया कि इसमें पुलिस विभाग के तय प्रारूप में ही संदेश होगा और उसकी कानूनी मान्यता भी होगी. उसे जब भी डाउनलोड किया जाएगा वह पुलिस फॉर्म में ही दिखेगा. आंतरिक मेल सेवा को तैयार करने में विभाग के टेक्निकल एआरओ संजय कनौजिया और उनकी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget