एक्सप्लोरर

स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं को समझाएगी पुलिस- ना करें किकी डांस

गौतम बुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने सभी थानाध्यक्षों तथा यातायात पुलिस के निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कॉलेजों, छात्रावासों और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को समझाएं कि यह डांस जानलेवा हो सकता है.

नोएडा: किकी डांस को लेकर युवाओं में बढ़ते जुनून को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने सभी थानाध्यक्षों तथा यातायात पुलिस के निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कॉलेजों, छात्रावासों और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को समझाएं कि यह डांस जानलेवा हो सकता है. पाल ने बताया कि किकी डांस को लेकर युवाओं में खासा जुनून है. यह एक जानलेवा डांस है. गाड़ी चलाते समय डांस करने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह का कोई हादसा न हो, इसके लिए थाना पुलिस तथा यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए है. एसएसपी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेस- वे, पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, और नोएडा एक्सप्रेस-वे है. उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर खास नजर रखी जा रही है क्योंकि यहां पर युवा किकी डांस कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि किकी डांस इन दिनों युवाओं के सिर चढक़र बोल रहा है. लोग इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं लेकिन इससे होने वाले हादसों के कारण यह पुलिस के लिए अब एक चुनौती बन गया है. कनाडा के रैपर ड्रैक के गाने ‘किकी डू यू लव मी’ पर डांस करते हुए लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. इसमें लोग चलती हुई कार से उतरकर डांस करते हैं और फिर वापस उसमें बैठ जाते हैं. इस दौरान कार की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है. ये सोशल मीडिया पर ‘किकी चैलेंज’ के नाम से ट्रेंड कर रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget