एक्सप्लोरर

चमत्कारी चश्मा पहना कर दिखाते थे जमीन में गड़ा खजाना, और फिर...

यूपी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को 'चमत्कारी चश्मे' का झांसा देकर पैसे ऐंठा करता था.

लखनऊ: यूपी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को 'चमत्कारी चश्मे' का झांसा देकर पैसे ऐंठा करता था. ये लोग लोगों को चश्मे की शक्तियां दिखाते थे और जब लोगों का भरोसा जम जाता था फिर उससे पैसे ऐंठे जाते थे.

पुलिस ने बताया कि रिजवान और मोहम्मद आमिर इस गिरोह के मास्टर माइंड हैं. इनके गिरोह के लोग अंधविश्वासी या भोले-भाले लोगों को तलाशते थे. गिरोह के लोग जमीन में गड़ा सोना दिखाने के नाम पर इन लोगों को ठगते थे.

कैसे करते थे ठगी

यह ठग भारत में घूम-घूम कर लोगों को बताते थे कि उनके पास ऐसा चश्मा है जिसको पहनने के बाद खजाना दिखाई देता है. दीवार के पार खड़े लोग दिखाई देते हैं. दीवार का सरिया और जमीन में दबी चीजें भी देखाई देती हैं. लोगों को बताया जाता था कि ऐसा चश्मा देश में एक-दो राजा किस्म के लोगों के पास मौजूद है.

जब ये लोग किसी को चश्मा पहनाते तो दूसरा शख्स पीछे से प्रोजेक्टर चालू कर देता जिससे दीवार का सरिया और दीवार के पार खड़ा इंसान दिखाई देने लगता था. दरअसल प्रोजेक्टर में यह फीड पहले से ही मौजूद रहती थी जिससे चश्मा पहनने वाले को मूर्ख बनाया जाता था.

fa79f3f7-b486-4933-a769-879752ea2d3b

ऐसे फंस जाते थे लोग

गैंग के पास से एक गोल धातुनुमा यंत्र भी पुलिस ने बरामद किया है. इसे दिखा कर भी वे लोगों को ठग लिया करते थे. ठग बताते थे कि जो धातु पुरानी हो जाती है उसमें चुम्बकीय ताकतें आ जाती हैं और वह चावल को अपनी तरफ खीचने लगता है. इस झांसे में डालने के लिए एक यंत्र बना कर उसमें चिप लगा कर रिमोट से कनेक्ट कर उसको पेपर पर रखकर उसके चारों तरफ चावल रखकर दिखाते थे. जब व्यक्ति देखने लगता था तो रिमोट दबा देते थे. जिससे यंत्र में कम्पन होती और चावल उसके पास आ जाता था. इसी तरह नागमणि और मोरपंख दिखाकर भी लोगों को बेवक़ूफ़ बनाते थे. लोगों को फ़र्जी खतौनी दिखा कर बैनामा सस्ते दर पर करवाने के नाम पर पैसा लेकर भाग जाते थे.

बीएसपी विधायक के परिवार को ठगा

बीएसपी के विधायक असलम राइनी के घरवालों को भी चमत्कारी चश्मे वाले गैंग ने अपना शिकार बना लिया. ज़मीन में गड़ा ख़ज़ाना दिखाने के नाम पर 21 लाख रूपये ठग लिए. मामला पुलिस में पहुँचा. राइनी यूपी के श्रावस्ती जिले के भिनगा से एमएलए हैं. बहराइच की पुलिस ने जब रिज़वान को पकड़ा तो पूरे गैंग का पता चल गया. इनके पास से कई अजीबोग़रीब चीज़ें मिली हैं. किसी पर मैनुफ़ैक्चरिंग का साल 1818 लिखा है तो किसी पर 1793 लेकिन अधिकतर पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी लिखा हुआ है.

गैंग का सरगना रिज़वान यूपी के बहराइच का है तो आमिर का घर मुरादाबाद में है. ख़लील अहमद और अशोक गुप्ता लखीमपुर के रहने वाले हैं. अनिल, मोइनुददीन और रामनरेश बहराइच के हैं. दिल्ली का रहनेवाला मोहम्मद कयूम भी गिरफ़्तार हो चुका है. पुलिस को अब इस गैंग के बाकी लोगों की तलाश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget