एक्सप्लोरर

यूपी: पीएम मोदी बोले, 'नामपंथी, वामपंथी और दाम-दमनपंथी के बाद हम विकासपंथी कल्चर लेकर आए'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने हमेशा लोगों को आपस में जात-पात और पंथ के नाम पर भिड़ाकर सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भदोही में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. मोदी ने कहा, '' हमारे देश में आजादी के बाद 4 तरह के राजनीतिक कल्चर चले. मोदी ने कहा कि नामपंथी, वामपंथी, दाम-दमनपंथियों के बाद हम विकासपंथी लेकर आए.पीएम ने इसका मतलब भी समझाया.

पीएम ने कहा...

पहला - नामपंथी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे. दूसरा - वामपंथी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे. तीसरा- दाम और दमनपंथी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे. और चौथा है जो हम लाये हैं - विकासपंथी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने हमेशा लोगों को आपस में जात-पात और पंथ के नाम पर भिड़ाकर सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है. इन पार्टियों के बड़े नेताओं की कुछ दशक पहले तक क्या हालत थी और आज वो कैसी आलिशान जिंदगी जी रहे हैं ये भी देखते रहिये. पीएम ने कहा कि इन महामिलावटी लोगों ने सत्ता को हमेशा अपनी दौलत बढ़ाने का जरिया माना है.जबकि हमारे लिए सत्ता, देश के लोगों की सेवा का माध्यम रही है.

  • पीएम ने कहा कि जब इन्हें सत्ता मिलती है तो ये भर्तियों में भी घोटाला कर जाते हैं, नौजवानों को धोखा देते हैं. जब हमें सेवा का अवसर मिलता है तो हम ग्रुप सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू की परंपरा ही खत्म कर देते हैं.
  • ये चीनी मिलों को भी कौड़ियों के दाम बेचकर करोड़ों कमा लेते हैं. जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चलवाने का प्रयास करते हैं.
  • ये कोयला घोटाला कर जाते हैं. जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम हर गरीब के घर में उज्जवला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाते हैं.
  • ये गरीब को घर देने में भी भेदभाव करते हैं, वोटबैंक का ध्यान रखते हैं. जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम सबका साथ-सबका विकास करते हुए हर बेघर को घर देने के लिए काम करते हैं.
  • ये शहरों और इलाकों को ध्यान में रखकर बिजली की सप्लाई में भेदभाव करते हैं. जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम सामान्य नागरिक को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास करते हैं.
  • ये उत्तर प्रदेश को एंबुलेंस घोटाला, NRHM घोटाला देते हैं.जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम आयुष्मान भारत शुरू करते हैं, जन औषधि स्टोर खोलते हैं.

पीएम ने कहा कि याद करिये हजारों करोड़ के घोटाले, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े बड़े आंदोलन. सत्ता के गलियारों में केवल बिचौलियों और दलालों का ही राज चलता था. हर तरफ बेईमानी, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की चर्चा रहती थी. पर आपके इस चौकीदार ने सबकुछ बंद कर दिया है. 2014 में आपके दिए एक वोट ने भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाने में बहुत बड़ी मदद की है. मोदी ने कहा कि हमारा कल्चर है विकास पंथी- जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ देश के लोगों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिसके लिए दल से भी बड़ा देश है.

मोदी ने कहा कि जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है. उन्होंने कहा कि जब साख अच्छी होती है तो बहुत कुछ आसान हो जाता है. व्यापार, कमाई, एक्सपोर्ट सब कुछ हर बात पर साख का असर पड़ता है.

सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले पीएम सपा-बसपा गठबंधन पर पीएम ने कहा कि जब बुआ-बबुआ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे तब उसी दौर में इस जिले का नाम संत रविदास रखा गया था, लेकिन बुआ के बबुआ ने अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया.अब बुआ अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांग रही हैं.

तीन तलाक तीन तलाक पर मोदी ने कहा कि आज यहां से मैं पूरे हिंदुस्तान की मुस्लिम बहनों से कहना चाहता हूं कि आज दुनिया के मुस्लिम देशों में भी तीन तलाक की प्रथा नहीं है. हम भी भारत की मुस्लिम महिलाओं को वही अधिकार देना चाहते हैं, जो दुनिया के मुस्लिम देशों में मिला हुआ है.

भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार पर पीएम ने कहा कि अगर मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता हूं तो मेरे गरीब भाईयों के हक के लिए लड़ता हूं. अगर मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता हूं तो मैं देश के ईमानदारों के लिए एक दीवार बनकर उनकी मदद के लिए लड़ता हूं.

पीएम बोले कि मैं लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहकर आया हूं और गुजरात जैसे समृद्ध राज्य का मुख्यमंत्री रहकर आया हूं. पिछले 5 साल से आपने प्रधान सेवक के रूप में काम दिया है. इस व्यक्ति के ऊपर एक दाग लगा है क्या? कहीं कोई संपत्ति का पता चला है क्या? देश को इसके सिवा और क्या चाहिए.

मोदी ने कहा कि 2-3 दिन पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने भारत में सैंकड़ों लोगों की जान लेने वाले गुनहगार आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया. ये भारत की बढ़ती ताकत का ही तो असर है. महामिलावटी कह रहे हैं कि देश में चुनाव था इसलिए मोदी ने मसूद अजहर पर बैन लगवा दिया. हर चीज को चुनाव के चश्में से देखने की वजह से ही आज कांग्रेस और उसके साथियों की ये हालत हो गई है. ये भारत की बढ़ती ताकत का ही तो असर है, लेकिन मैं महामिलावट का क्या करूं जो भारत की इस कामयाबी को मानने को ही तैयार नहीं हैं.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे इतने पराक्रम हुए, लेकिन किसी देश ने हमारा विरोध किया क्या? किसी देश ने भारत पर कोई प्रतिबन्ध लगाया क्या़? जब आप सही नीयत और नीति से लोगों के हितों में काम करते हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है.

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे देश में अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आपको दुःख होता है. हमला कश्मीर में हो मगर दुःख भदोही को होता है, हमला कश्मीर में हो लेकिन दिल कन्याकुमारी का रोता है. लेकिन जब उसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होता है तो आपको गर्व होता है.

यूपी: बाहुबली नेता राजन तिवारी को बीजेपी में लाने से योगी नाराज, अमित शाह से मिले

यूपी: नफरत की दीवारें खड़ी कर राजनीति करती है बीजेपी- अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण के तहत यूपी की 14 सीटों के लिए थमा चुनाव प्रचार, मैदान में हैं ये दिग्गज

यूपी: PM के हमले पर मायावती का पलटवार, कहा 'मोदी अब फूट डालो, राज करो की नीति अपना रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnal News: करनाल में महज 10 रुपये के लिए सब्जी वाले की हत्या, एक आरोपी अरेस्ट, 3 दिन की रिमांड
करनाल में महज 10 रुपये के लिए सब्जी वाले की हत्या, एक आरोपी अरेस्ट, 3 दिन की रिमांड
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
पंजाब निकाय चुनाव में AAP की जीत पर CM मान की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP कहती थी कि शहरी वोटर...'
पंजाब निकाय चुनाव में AAP की जीत पर CM मान की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP कहती थी कि शहरी वोटर...'
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget