एक्सप्लोरर

यूपी: साध्वी प्राची के विवादित बयान पर बवाल, जांच के आदेश

साध्वी प्राची ने कहा कि हरिद्वार में जो लोग कांवड़ बना रहे है वो मुस्लिम हैं. कांवड़ियों को उनका बहिष्कार कर देना चाहिए और हिंदुओं से कावड़ खरीदना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को रोजगार मिलना चाहिए.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दाहा गांव में कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंची साध्वी प्राची ने अपनी एक अपील के जरिए विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे मुसलमानों की बनाई कांवड़ का बहिष्कार करें. साध्वी प्राची के इस नये विवादित बयान के बाद बागपत जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसी) शैलेश पांडेय ने बताया कि साध्वी प्राची के बयान के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सिंह को सौंपी गई है. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. एएसपी अनिल सिंह ने बताया कि प्राची के बयान की वीडियो एवं ऑडियो क्लिप मंगाई गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उधर विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को दिए गए अपने बयान पर ना तो कोई सफाई पेश की है और ना ही पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर कोई टिप्पणी की है.

साध्वी ने कहा कि मुस्लिमों का बहिष्कार होना चाहिए और हिंदुओं को रोजगार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 99 फीसदी मुस्लिम हिंदुओं का कांवड़ बनाते हैं. उन्हें वहां से निकाल देना चाहिए. दाहा गांव में कांवड़ शिविर के उद्घाटन के मौके पर दिए गए.

दरअसल इससे पहले कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद खान ने मुसलमानों से भाजपा समर्थकों की दुकानों का बहिष्कार करने की अपील की थी जिसे लेकर एक एफआईएर भी दर्ज की गई.

बता दें कि बुधवार को दिए अपने बयान में साध्वी प्राची ने कहा था कि जब भी इस तरह की बातें उठती हैं, वे कैराना से ही शुरू होती है. उन्होंने कहा कि जहां उनकी (मुसलमानों) संख्या ज्यादा होती है वहीं से विवाद पैदा होता है. पहले कैराना से हिंदुओं को भगाया. उनसे मकान खाली कराए और अब कह रहे हैं कि हिंदुओं की दुकान से सामान न खरीदें.

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 99 फीसदी मुस्लिम हिंदुओं का कांवड़ बनाते हैं और उन्हें वहां से निकाल देना चाहिए. उनका बहिष्कार होना चाहिए. हिंदुओं को रोजगार मिलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget