एक्सप्लोरर

यूपी: लोकसभा चुनाव में NDA को भारी नुकसान, महज 27 सीटें मिलने का अनुमान- सर्वे

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में बीजेपी ने अकेले कुल 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं 'मोदी लहर' में समाजवादी पार्टी मात्र पांच और कांग्रेस दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी. मायावती की बीएसपी तो खाता भी नहीं खोल सकी थी.

 

नई दिल्ली: टाइम्स नाउ-वीएमआर के ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में आने वाले आमचुनावों में भारी सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके मुताबिक अगर लोकसभा चुनाव होते हैं तो पिछली बार 73 सीटें जीतने वाली एनडीए इस बार महज 27 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी. इसके मुताबिक बीजेपी के वोट शेयर में 4.4 फीसदी की कमी आने का अनुमान है. ये सर्वे जनवरी 2019 में किया गया है.

वहीं ये ओपिनियन पोल एसपी-बीएसपी गठबंधन को 51 सीटें दे रहा है. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एसपी को पांच सीटें ही मिली थीं. वहीं मायावती की पार्टी बीएसपी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी.

2014 में यूपी में चला था 'मोदी लहर' का जादू

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में बीजेपी ने अकेले 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने दो सीटों पर चुनाव जीता था. यानी एनडीए ने कुल 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं एसपी, बीएसपी और कांग्रेस तीनों पार्टियां अलग-अलग होकर चुनाव लड़ी थीं. 'मोदी लहर' में समाजवादी पार्टी मात्र पांच और कांग्रेस दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी. मायावती की बीएसपी तो खाता भी नहीं खोल सकी.

एसपी-बीएसपी  गठबंधन  इस बार बदल सकता है माहौल

इस बार का माहौल कुछ और ही कह रहा है. एसपी-बीएसपी ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन कर लिया है. सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. एसपी-बीएसपी ने एलान किया कि वह 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं. इस गठबंधन को राष्ट्रीय राजनीति में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने खेला है ‘प्लान P’ वाला बड़ा दांव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है. अध्यक्ष के बाद ये पार्टी में सबसे ताकतवर पद माना जाता है.  सूबे में हाशिए पर पहुंची कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. ये दांव है ‘प्लान P’ यानी प्रियंका गांधी वाड्रा. प्रियंका के सहारे कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक तीर से कई निशाना साधने की कोशिश में हैं. गांधी परिवार की वारिस प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बड़े भाई राहुल गांधी से करीब 15 साल बाद सक्रिय राजनीति में 47 साल की उम्र में कदम रखा है.

कांग्रेस प्रियंका से किस जादू की उम्मीद कर रही है?

प्रियंका के पास यूपी में 80 में से 43 सीटों की जिम्मेदारी है. इन 43 में से 2014 में सिर्फ 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी. पूर्वांचल की 30 सीटों पर कांग्रेस को 6 फीसदी वोट मिले थे. अवध की 13 सीटों पर 18 फीसदी वोट मिले थे, जबकि राज्यभर में कांग्रेस को 8.4 फीसदी वोट मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget