एक्सप्लोरर

UP: बीजेपी विधायक का अपने ही सांसद पर आरोप- भू-माफिया से साठगांठ कर रिश्तेदार को दिलवाई पशु मेले की जमीन

बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर गंभीर आरोप लगाये हैं.उनका कहना है कि सांसद ने अपने भांजे को पशु मेले की 25 बीघा जमीन भू-माफिया से साठगांठ लेकर रजिस्ट्री करा ली,

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने ही दल के सांसद पर आरोप लगाया है. सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि गलत तरीके से भू-माफिया से साठगांठ कर अपने रिश्तेदार की कंपनी के नाम धार्मिक मेले की जमीन की रजिस्ट्री करा ली है. उन्होंने बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह के भांजे पर पशु मेले की 25 बीघा जमीन बेचने का भी आरोप लगाया. कुल मिलाकर ग्राम समाज की जमीन की लूट को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

भू-माफिया से साठगांठ

बलिया जनपद के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये कहा कि बलिया लोकसभा सीट से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर गलत तरीके से अपने रिश्तेदार की कंपनी के नाम धार्मिक मेले की 25 बीघे जमीन की रजिस्ट्री करा दी है. वहीं बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने ही पार्टी के सांसद को गिरी हुई राजनीति करने वाला बताते हुए इस धार्मिक मेले की जमीन को बचाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ डीएम से सीएम और ग्राम सभा से विधानसभा तक संघर्ष करने का एलान कर दिया है.

विनय सिंह की सफाई

कंपनी के डायरेक्टर और बलिया संसदीय सीट से बीजेपी सांसद एवं भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय कुमार सिंह ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि मेरी कंपनी 2013 की कंपनी है और देश के विभिन्न राज्यों में काम करती है और सही तरीके से काम करती है.

कंपनी के विस्तार के संबंध में मैंने इब्राहिमाबाद में व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ किसानों की जमीन खरीदी है. मैंने जो जमीन खरीदी है उसमें जो भी सरकार का राजस्व बनता है किसानों का जो मुनासिब पैसा बनता है, सबका भुगतान किया है. मैंने विधिक तरीके से जमीन खरीदी है, किसी सांसद के परिवार का सदस्य होना या रिश्तेदार होना कोई अपराध नहीं है. विनय कुमार सिंह ने कहा कि हर बात को सांसद से जोड़ देना, हर बात का राजनीतिकरण कर देना, क्या उद्देश्य है मुझे नहीं पता. विनय ने कहा विधायक जी इस बात को ज्यादा अच्छे से बता सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने युवक की बर्बरता से की पिटाई, खाल तक उधेड़ी, एक इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget