एक्सप्लोरर

UP: माइनिंग जांच की आंच से किसका चुनावी खेल बिगड़ेगा, सवाल बड़ा है

खनन मामले को लेकर सीबीआई जांच की आंच अखिलेश यादव तक भी जा पहुंची है. आरोप है कि उनके कहने पर ही कुछ ख़ास लोगों को माइनिंग के पट्टे दिए गए. चर्चित महिला आईएएस अफ़सर चंद्रकला समेत समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापा मारा.

नई दिल्लीः यूपी के खनन मामले में अखिलेश यादव को फंसाने की कोशिश हो रही है. विपक्ष का यही दावा है. आरोप है कि बीएसपी से गठबंधन के बाद बीजेपी घबरा गई है. सीबीआई और ईडी जांच का अगले चुनाव से कोई कनेक्शन तो नहीं है? अगर ऐसा है तो इसके राजनीतिक नफा नुकसान भी हैं

खनन मामले को लेकर सीबीआई जांच की आंच अखिलेश यादव तक भी जा पहुंची है. आरोप है कि उनके कहने पर ही कुछ ख़ास लोगों को माइनिंग के पट्टे दिए गए. चर्चित महिला आईएएस अफ़सर चंद्रकला समेत समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापा मारा. कहा जा रहा है जब गडबडियां हुईं थीं तो अखिलेश सीएम के साथ साथ खनन मंत्री भी थे. अखिलेश यादव के बचाव में सबसे पहले मायावती आईं. बारह जनवरी को दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक गठबंधन का एलान लखनऊ में किया. तब भी मायावती ने कहा था अगर अखिलेश को फंसाया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे. बुआ के आशीर्वाद से भतीजा अखिलेश यादव गदगद हो गए. उन्होंने भी एलान कर दिया मायावती का सम्मान मेरा सम्मान है. समाजवादी पार्टी और बीएसपी के साथ आने भर से यूपी का माहौल बदलने लगा है. पिछले आम चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाने वाली बीएसपी की टिकट के लिए होड़ मची है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी फुल फ़ार्म में हैं. राज्य के लोगों को दोनों पार्टियों के नेता समझा रहे हैं कि मोदी सरकार गठबंधन से परेशान है. अखिलेश यादव को बदनाम किया जा रहा है, फंसाया जा रहा है. अब भले ही बीजेपी लाख ये बात कहे कि हाई कोर्ट के आदेश पर जांच हो रही है लेकिन टाइमिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वैसे भी राजनीति तो टाइमिंग का ही खेल है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खनन की जांच के बहाने गठबंधन की काट ढूंढ रहे हैं. उन्होंने एसपी बीएसपी के मेल मिलाप को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन तक बता दिया. सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी माइनिंग केस में मुक़दमा दर्ज कर लिया है. जांच तेज़ हो गई है. अखिलेश सरकार में ताक़तवर डीएम रहीं चंद्रकला के घर सीबीआई ने रेड किया था. जल्द ही उनसे पूछताछ भी होगी. लेकिन गठबंधन की ताक़त का ही असर है कि चंद्रकला सोशल मीडिया में जांच पर सवाल कर रही हैं. ये तो तय है कि लोकसभा चुनाव में खनन की जांच भी मुद्दा होगा. अखिलेश यादव इसी बहाने सहानूभुति बटोरना चाहेंगे. और बीजेपी चाहेगी उन्हें भ्रष्ट साबित किया जाए. लेकिन फ़ैसला तो जनता को करना है. चुनाव में वही जनार्दन भी है. जनता का आशीर्वाद गठबंधन को मिलता है या फिर बीजेपी को ये तो वक्त ही बताएगा. (ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्विषा मर्डर केस: आरोपी सास और पति को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, चोट के बहाने अस्पताल में दिया गया बेड
त्विषा मर्डर केस: आरोपी सास और पति को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, चोट के बहाने अस्पताल में दिया गया बेड
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
मुजफ्फरपुर अग्निकांड में 5 की मौत, अस्पताल पर आरोप- मरीजों को कहां भर्ती कराया बता नहीं रहे
मुजफ्फरपुर अग्निकांड में 5 की मौत, अस्पताल पर आरोप- मरीजों को कहां भर्ती कराया बता नहीं रहे

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget