एक्सप्लोरर

यूपी: बहराइच में होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, कटोरा लेकर मांगी भीख

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने दावा किया कि किसी भी होमगार्ड की नौकरी नहीं जाएगी. बता दें कि पुलिस विभाग ने 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने का निर्णय लिया है. जिसे लेकर जगह-जगह प्रदर्श हो रहे हैं.

बहराइच: उत्तर प्रदेश सरकार के निराशाजनक फैसले के बाद आहत हुए होमगार्ड के जवानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भावनात्मक संदेश देने के लिए नायाब तरीका अपनाया है. बहराइच में सैकड़ों जवानों ने कटोरा लेकर लोगों से भीख मांगी. होमगार्ड के जवानों का यह कहना है कि सरकार ने हमारी नौकरियों को खत्म कर दिया है जिससे हम बेरोजगार हो गए हैं अब हमारे पास भीख मांगने के सिवा कुछ भी नहीं बचा है.

होमगार्ड के जवानों ने यह भी कहा कि हम भीख में आए पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे ताकि बजट का हवाला देकर भविष्य में फिर किसी के पेट पर सरकारों द्वारा लात न मारी जाए. होमगार्ड के जवानों का कहना है कि एक तरफ पूरी दुनिया खुशियों की दीपावली मनाएगी लेकिन हम होमगार्डों के परिजनों की दिवाली काली बन कर रह जाएगी.

मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में होमगार्डों ने यह मांग की है कि भुखमरी के कगार पर पहुंचने से पहले होमगार्ड जवानों को उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी पर वापस ले ताकि हम सभी के परिवार में खुशहाली बहाल हो.

मंत्री चेतन चौहान ने कहा- नहीं जाएगी 25 हजार होमगार्ड की नौकरी 

यूपी में होमगार्ड्स की छंटनी के मामले में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 25 हज़ार हो गार्ड्स को ड्यूटी से हटाने को लेकर अलग-अलग विभागों से चर्चा हुई है. होमगार्ड्स की आवश्यकता की बात पुलिस और गृह विभाग ने माना है. इसका पैसा कम पड़ता है, पुलिस विभाग के पास पैसा नहीं था, इसलिए हटाया गया है. इनकी सेवाएं सुचारू रहेंगी लेकिन ड्यूटी के दिनों में कुछ कटौती की जाएगी.

उम्मीद है कि सीएम इसपर कुछ फैसला लेंगे. चेतन चौहान ने कहा कि समस्या वित्त की है, जिसका समाधान निकालने की कोशिश हो रही है. बैठक में निकलकर यह आया है कि होमगार्डस की आवश्यकता है, ऐसे में इनकी सेवाएं लेने में वित्त की समस्या कैसे और कहां से लाया जाए, इसपर फैसला हो रहा है. गृह विभाग के पास कुछ फंड हैं, जिसको लेकर सुझाव आया है. 25 हज़ार जवानों की वर्तमान स्थिति यह है कि कुछ जवानों को मांग के मुताबिक़ कुछ काम मिल रहा है लेकिन कुछ फ़िलहाल बैठे हुए हैं. अगर पुलिस और गृह विभाग 25 हज़ार होमगार्ड्स को नहीं लेगा तो ये सभी होमगार्ड विभाग के पास आएंगे. ऐसे में पुलिस विभाग ने जिन 25 हज़ार जवानों को वापस किया है, उनमें कुछ जवानों से अभी ज़िलों में ज़रूरत के हिसाब से सेवाएं ली जा रही हैं.

90 हज़ार होमगार्ड हैं, जो अलग अलग जगहों पर ड्यूटी करते हैं. पुलिस में 31 हज़ार, डायल 100 में 7 से 8 हज़ार ड्राइवर का काम कर रहे हैं. जिनके ख़िलाफ़ कोई शिकायत नहीं आती है. वर्तमान सरकार ने ड्यूटी बढ़ाने का काम किया. उनके दैनिक भुगतान को 2018 में 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया था. अब ये कोर्ट के आदेश पर बढ़कर 672 रुपये हो गया है. ये बढ़ोतरी सितंबर 2016 से लागू होगी. पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में बसपा सरकार में 100 से 200 हुआ था और सपा में 200 से 372 रुपये हुआ था. कल्याण कोष पहले 5 करोड़ था, जिसको बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया. इस कोष से होमगार्डों को दुर्घटना में मुआवज़ा दिया जाता है.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: आरोपी मौलाना अनवारुल हक गिरफ्तार, सिर कलम करने पर रखा था 51 लाख का ईनाम

यूपी उपचुनाव : 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों पर मतदान, विपक्ष को कुछ सीटों पर उलटफेर की उम्मीद

यूपी: रामपुर में गरीबों के हक पर डांका डाला गया, गरीबों की जमीनों को कब्जाया गया- योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Special Session Live: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र से पहले अमन अरोड़ा बोले- चाहे हम सर्कस चलाएं, खेल खेलें, या सरकार चलाएं
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र से पहले अमन अरोड़ा बोले- चाहे हम सर्कस चलाएं, खेल खेलें, या सरकार चलाएं
बिहार: बदला नीतीश कुमार का पता, सीएम आवास छोड़कर इस बंगले में शिफ्ट होंगे पूर्व CM
बिहार: बदला नीतीश कुमार का पता, सीएम आवास छोड़कर इस बंगले में शिफ्ट होंगे पूर्व CM
MCD के नोटिस से दिल्ली के व्यापारियों में हड़कंप! सता रहा सीज होने का खतरा, जानें क्यों
MCD के नोटिस से दिल्ली के व्यापारियों में हड़कंप! सता रहा सीज होने का खतरा, जानें क्यों
'घरेलू एलपीजी गैस के दाम तो...', LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर ओम प्रकाश राजभर का आया बयान
'घरेलू एलपीजी गैस के दाम तो...', LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर ओम प्रकाश राजभर का आया बयान

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE-Pakistan Relations: UAE का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला, 15 पाकिस्तानियों को बिना नोटिस के निकाला, कहा- '48 घंटे में...'
UAE का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला, 15 पाकिस्तानियों को बिना नोटिस के निकाला, कहा- '48 घंटे में...'
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
क्या काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में जूते पहनकर चले गए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा सच
क्या काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में जूते पहनकर चले गए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा सच
Pics: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिखा डैशिंग लुक
Pics: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिखा डैशिंग लुक
Undekhi 4 Review: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
अनदेखी 4 रिव्यू: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
'अमेरिका-इजरायल वादे तोड़ने के लिए...' ट्रंप के प्रस्ताव ठुकराने के बाद तेहरान ने दी चेतावनी
'अमेरिका-इजरायल वादे तोड़ने के लिए...' ट्रंप के प्रस्ताव ठुकराने के बाद तेहरान ने दी चेतावनी
Lemon Ice Tea Recipe: घर में कैसे बनाएं टेस्टी लेमन आइस टी? हर कोई करेगा आपकी तारीफ
घर में कैसे बनाएं टेस्टी लेमन आइस टी? हर कोई करेगा आपकी तारीफ
क्या मजदूरों की भी नौकरी छीन सकता है AI, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या मजदूरों की भी नौकरी छीन सकता है AI, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget