एक्सप्लोरर

यूपी: लॉकडाउन की वजह से कुशीनगर में फंसे विदेशी बौद्ध भिक्षु और पर्यटक, रखा जा रहा है विशेष ध्यान

लॉकडाउन के कारण कुशीनगर में विदेशी भिक्षुओं का दल फंस गया है.उपजिलाधिकारी का कहना है कि सभी बौद्ध भिक्षु स्वस्थ हैं.

कुशीनगर: वैश्विक महामारी कोरोना के चलते भारत मे हुए लॉकडाउन के कारण 175 विदेशी बौद्ध भिक्षु और पर्यटक कुशीनगर में फंस गये हैं. फंसे हुए विदेशी बौद्ध भिक्षुओं और पर्यटकों में से 139 थाईलैंड से हैं जबकि 36 पर्यटक रूस, अमरीका, जापान, चिली और मैक्सिको आदि देशों के है.

ये सभी विदेशी नागरिक अपने-अपने देशों के दूतावासों से वतन वापसी की गुहार लगा चुके हैं लेकिन स्थिति सामान्य ना होने के कारण कुशीनगर स्थित विभिन्न बौद्ध मॉनेस्ट्रियों में ठहरे हुए हैं.

भोजन के बाद बौद्ध भिक्षु करते हैं विपश्यना 

आधुनिक सुख सुविधाओं से सम्पन्न ये विदेशी नागरिक लॉकडाउन के चलते पेड़ों की डालियों पर आशियाना बना कर और अस्थाई तंबुओं में रह कर अपना जीवन काट रहे है. बौद्ध धर्म को मानने वाले इन बौद्ध भिक्षुओं के दिन की शुरुआत भगवान बुद्ध की उपासना से होती है. उसके बाद दोपहर का भोजन करने के बाद ये बौद्ध भिक्षु विपश्यना करते हैं. प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

दरअसल कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली (मृत्य स्थान) होने के नाते यह जगह बौद्ध धर्म में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विश्व विख्यात है. इसके अलावा बौद्ध सर्किट के पांच महत्वपूर्ण स्थलों में कुशीनगर का विशेष स्थान है.

थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं का दल फंसा

इस धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए पूरे विश्व से पर्यटक और बौद्ध भिक्षु हर साल लाखों की संख्या में यहां आते हैं. थाईलैंड से भी 139 बौद्ध भिक्षुओं का एक दल बौद्ध सर्किट के भ्रमण पर निकला. इसी बीच कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में यह दल कुशीनगर में फंस गया. इसके अलावा कुशीनगर घूमने आये 36 विदेशी पर्यटक भी लॉकडाउन के चलते अपने वतन नहीं लौट पाये.

यह सभी बौद्ध भिक्षु बौद्ध तीर्थ स्थलों का पैदल भ्रमण करते हुए नेपाल स्थित भगवान बुद्ध के जन्म स्थल लुम्बिनी से आ रहे थे लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया जिसके बाद यहां रूकना इनकी मजबूरी हो गई. हालांकि इन विदेशी पर्यटकों और बौद्ध भिक्षुओं को जिला प्रशासन और एलआईयू की तरफ से हर सम्भव मदद करने का प्रयास हो रहा है. जिससे इन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो.

बौद्ध भिक्षुओं की रहती है अलग दिनचर्या

थाई मंदिर के विपश्यना स्थल पर रहने वाले इन बौद्ध भिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी हो चुका है जिसमें ये स्वस्थ पाये गये हैं. इसके बावजूद इन्हें बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है. जिसके चलते यह कुशीनगर के विपश्यना केंद्र में पेड़ों की डालियों के बीच रहने को मजबूर हैं.

बौद्ध धर्म गुरु भंते नन्दरतन कहते हैं कि थाइलैंड व अन्य देशों के यह बौद्ध भिक्षु हर साल नेपाल के लुम्बिनी से पैदल चलकर आते हैं. वनवासी होने के चलते इन बौद्ध भिक्षुओं की एक अलग दिनचर्या होती है. यह एकांतवास में अपना जीवन व्यतीत करते हैं. इसलिए इस लॉकडाउन में भी उनको कोई समस्या नहीं है. भगवान बुद्ध ने जीवन जीने की जो कला बताई है उसी के आधार पर ये विपश्यना करते हैं और सबके कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं. जैसे परमिशन मिलेगी यह अपने देश वापस चले जाएंगे.

सभी बौद्ध भिक्षु हैं स्वस्थ

इस मामले में उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि 139 बौद्ध भिक्षुओं का दल कुशीनगर भगवान बुद्ध का दर्शन करने आया था. इसी बीच कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह फंस गए हैं. उनको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. उनकी जांच भी हो चुकी है. सभी स्वस्थ हैं. सरकार की तरफ से जैसा निर्देश मिलेगा उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन: दिल्ली सरकार ने 23 हजार ऑटो चालकों के खातों में ट्रांसफर किए 5-5 हजार रुपये

क्या लॉकडाउन में आप हो रहे हैं मूड स्विंग के शिकार, जानें- इस समस्या से कैसे निपटना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget