एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव छठा चरण : शाम 5 बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान, अभी भी कतार

लखनउ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत सात जिलों की 49 सीटों पर शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के समय तक करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

मतदान केंद्रों पर अभी भी कतार, आंकड़ा बढ़ सकता है

हालांकि यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि पांच बजे मतदान केंद्रों पर कतार में लोग वोट डालने के लिए मौजूद थे. कतार में लगे सभी लोगों को वोट डालने दिया जाना था. अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर में 58.67 फीसदी, आजमगढ़ तथा गोरखपुर में 58 फीसदी और बलिया में 57.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

शाम पांच बजे तक किया जा सकता है मतदान

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र में आ जाएंगे, उन्हें वोट करने दिया जाएगा. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. कतार के खत्म होने तक मतदान जारी रहेगा.

10 हजार 820 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख 86 हजार 327 मतदाता 63 महिलाओं सहित कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे. इसके लिये 10 हजार 820 मतदान केन्द्र और 17 हजार 926 मतदेय स्थल बनाये गये हैं, इनमें से 1186 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है.

2012 विधानसभा चुनाव में किसको मिली थी कितनी सीटें

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस तथा केन्द्रीय बल तैनात किया गया है. वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, बीजेपी ने सात और कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी. जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गयी थीं.

सबसे ज्यादा उम्मीदवार गोरखपुर सीट से हैं

इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं. जबकि सबसे कम सात-सात उम्मीदवार आजमगढ़ सदर और मउ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.

वोटिंग पर नजर बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम

इस चरण की मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 2007 माइक्रो आब्जर्वर, 1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 जोनल मजिस्ट्रेट और 139 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं. इसके अलावा 48 जनरल आब्जर्वर, 12 व्यय प्रेक्षक और पांच पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget