एक्सप्लोरर

चुनावी रैली में बोले PM मोदी- GDP के आंकड़ों से सही साबित हुई नोटबंदी, हॉर्वर्ड पर भारी पड़ा हार्ड वर्क

लखनऊ/महाराजगंज : यूपी में छठवें चरण के मतदान से पहले महाराजगंज में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा. यूपी सरकार की वेबसाइट को लेकर भी पीएम मोदी ने अखिलेश पर हमला बोला है.

वेबसाइट में बताया गया है कि "Life in Uttar Pardesh is Short"

पीएम मोदी ने बताया कि यूपी सरकार की वेबसाइट में बताया गया है कि "Life in Uttar Pardesh is Short". इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी सरकार की वेबसाइट पर ये भी लिखा है कि 'उत्तर प्रदेश की हालात अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान जैसी है'. पीएम मोदी ने कहा कि 'ये चुनाव गरीबों के हक़ का, अपराध और शोषण से मुक्ति का, भेदभाव से मुक्ति का और सबको समान अवसर उपलब्ध कराने का है.'

Modi_Website

आंकड़े बता रहे हैं कि देश के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा

इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि नोटबंदी का देश के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के परिश्रम की कहानी है. साथ ही पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आर्थिक विकास करने वाला देश बन गया है.

बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले आपस में मिल गए हैं

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी को बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले आपस में मिल गए हैं. अब दोनों मिलकर यूपी को बेहाल करना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने मायावती पर पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी बुआ, कभी भतीजा और कभी भतीजे के पिता शासन करते रहे हैं, लेकिन विकास का कोई काम नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : पद्मश्री से सम्मानित हास्य लेखक तारक मेहता के निधन पर पीएम ने ट्वीट कर शोक जताया

सभी परिवारों को रहने के लिए उसका घर देना चाहते हैं

पीएम मोदी ने चुनावी सभा में दावा किया कि हम 2022 में हिन्दुस्तान के सभी परिवारों को रहने के लिए उसका घर देना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने चुटकी भी ली और कहा कि 'कांग्रेस के युवा नेता मणिपुर के 'नारियल का जूस' लन्दन में बेचेंगे और यूपी में 'आलू की फैक्ट्री' लगाएंगे तो, कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता.'

गुस्सा निकाल रही है और चुन चुनकर अपना हिसाब ले रही है : मोदी

इससे पहले पीएम ने दावा किया कि '5 चरण के चुनाव ने यूपी की जनता ने भाजपा को जीत दिला दी है अब छठे और सातवें चरण वालों को तो बस बोनस देना है.' पीएम के अनुसार 'पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है, यूपी की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है और चुन चुनकर अपना हिसाब ले रही है.'

यह भी पढ़ें : 'गुरमेहर कौर' पर भिड़े क्रिकेट के धुरंधर, गंभीर ने डाला वीडियो तो सहवाग ने फिर किया ट्वीट

'हॉवर्ड' की क्या सोच है और 'हार्ड वर्क' वालों की क्या सोच है

साथ ही पीएम ने यह भी कहा कि 'देश ने देख लिया कि 'हॉवर्ड' की क्या सोच है और 'हार्ड वर्क' वालों की क्या सोच है.' बिजली का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने कहा कि 'केंद्र सरकार ने बिजली के लिए फंड दिया लेकिन यूपी की सरकार उसे भी खर्च नहीं कर पाई, जिसकी वजह से गरीब आज भी अंधेरे में जी रहा है.'

पीएम ने अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की

इस दौरान गरीबों को मकान के मुद्दे पर भी पीएम ने अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि 'गरीबों को घर देने के लिए अखिलेश सरकार से रिपोर्ट मांगी, लेकिन अखिलेश जी रिपोर्ट नहीं दे पाए. अखिलेश सरकार ने 30 लाख परिवार में से सिर्फ 11 हजार लोगों की लिस्ट भेजी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget