एक्सप्लोरर

यूपी: डिंपल यादव ने शुरू किया समाजवादी वीमेन कैंपेन, जानेंगी महिलाओं का मूड

डिंपल यादव ने ट्वीट कर महिलाओं से उनके संघर्ष की कहानी साझा करने की पहल की है. उन्होंने समाजवादी वीमेन अभियान में महिलाओं से अपने सपने बताने की अपील की है. इसी बहाने डिंपल यूपी की औरतों का मूड जानना चाहती हैं. उनका मन पढ़ना चाहती हैं.

लखनऊ: डिंपल यादव तो अब चुनाव नहीं लड़ेंगी. लेकिन अब उन्होंने महिलाओं के मन की बात जाने का फ़ैसला किया है. डिंपल ने समाजवादी वीमेन नाम से एक नई मुहिम शुरू की है. वे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं. वे कन्नौज से लोकसभा की सांसद हैं. लेकिन अखिलेश ने एलान किया है कि इस बार डिंपल चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने ख़ुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है.

डिंपल ने महिलाओं से की अपने सपने बताने की अपील डिंपल यादव ने ट्वीट कर महिलाओं से उनके संघर्ष की कहानी साझा करने की पहल की है. उन्होंने समाजवादी वीमेन अभियान में महिलाओं से अपने सपने बताने की अपील की है. इसी बहाने डिंपल यूपी की औरतों का मूड जानना चाहती हैं. उनका मन पढ़ना चाहती हैं. उनकी परेशानियां समझना चाहती हैं. ये जान कर ही डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करेंगी. वे उन मुद्दों की तलाश में हैं, जिनका असर चुनाव पर पड़ सकता है. ऐसे मसलों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं.

फ़ार्म में भरना होगा नाम, नंबर, पता और संघर्ष की कहानी डिंपल यादव ने ट्वीट कर समाजवादी वीमेन कैंपेन शुरू किया है. इसमें महिलाओं से एक फ़ार्म भरने को कहा गया है. जिसमें उन्हें अपना नाम, नंबर और पता बताना होगा. साथ ही अपने संघर्ष की कहानी बतानी होगी. महिलायें अपने भविष्य को लेकर क्या सोचती हैं, ये भी बताने को कहा गया है. जब सारी जानकारियाँ आ जायेंगी. फिर डिंपल की टीम इन सबका डाटा तैयार करेगी. कहानियों और परेशानियों से यूपी की महिलाओं से जुड़े मुद्दे तय किए जायेंगे.

कांग्रेस के राज बब्बर से चुनाव हार गई थीं डिंपल यादव डिंपल यादव अब तक एक सांसद रही हैं. समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक रही हैं. मुलायम परिवार में मचे घमासान के बावजूद वे हमेशा चुप रहीं. कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़ीं. ये बात अलग है कि उनके राजनीतिक सफ़र की शुरूआत अच्छी नहीं रही. पति अखिलेश यादव 2009 में दो जगहों फ़िरोज़ाबाद और कन्नौज से सांसद चुने गए थे. बाद में उन्होंने फ़िरोज़ाबाद सीट छोड़ दी. उप-चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव कांग्रेस के राज बब्बर से चुनाव हार गई थीं. 2012 और फिर 2014 में कन्नौज से सांसद चुनी गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget