एक्सप्लोरर

यूपी: कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की बहन का वोट किसी और ने डाला, दो सस्पेंड

चुनाव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ज्योति शाक्य ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन जब वोट डालने गई तो पता चला कि उनका वोट पहले ही बैलेट पेपर से डाला जा चुका है. इस इस मामले में जिलाधिकारी ने लेखपाल और नायब तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश दिया है.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चौथे चरण के लिए हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन का बैलेट पेपर से वोट किसी और ने डाल दिया, इस मामले में जिलाधिकारी ने लेखपाल और नायब तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश दिया है.

वहीं जिले में आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर चुनाव का ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने के कारण बहिष्कार कर दिया, इस पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर मतदाताओं से काफी अनुरोध किया परंतु मतदाताओं ने प्रशासन के अनुरोध को ठुकरा दिया. चुनाव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ज्योति शाक्य ने बताया कि पूर्ण बहिष्कार नहीं हुआ है कुछ वोट पड़े हैं.उन्होंने बताया कि वहीं 5:00 बजे तक जिले में 45 ईवीएम खराब हुई है जिन्हें बदला गया है.

उन्होंने बताया कि जबतक मतदान केंद्रपर मतदाताओं की लाइन लगी रहेगी मतदान होता रहेगा.

शाक्य ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन जब वोट डालने गई तो पता चला कि उनका वोट पहले ही बैलेट पेपर से डाला जा चुका है.

मामला जब जिला अधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बैलेट से डाले जाने वाले बोर्ड में लापरवाही करने के आरोप में लेखपाल मनोज बाजपेई समेत एक नायब तहसीलदार के निलंबन के आदेश दिए हैं.

लोकसभा चुनाव: शालिनी रोड शो करती रहीं, टिकट मिल गया तेजबहादुर यादव को

यूपी: अमित शाह ने कहा, बुआ-भतीजे ने मिलकर गरीबों को ठगने का काम किया

यूपी: रैली के दौरान मंच पर नाराज हुए सीएम योगी, बीजेपी प्रत्याशी को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget