एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार कर ही दिया शिवपाल यादव का ये काम

आख़िरकार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मान ही गए. समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव की पैरवी काम कर गई. आख़िर योगी कैसे नहीं मानते? शिवापाल ने इसी 9 अगस्त को उनसे मिल कर अपने आईएएस दामाद की फ़ाइल पास करने को कहा था.

लखनऊ: आख़िरकार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मान ही गए. समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव की पैरवी काम कर गई. आख़िर योगी कैसे नहीं मानते? शिवापाल ने इसी 9 अगस्त को उनसे मिल कर अपने आईएएस दामाद की फ़ाइल पास करने को कहा था. यूपी के सीएम ऑफ़िस से पता चला है कि ऐसा हो भी गया. शिवपाल के दामाद अजय सिंह यादव तमिलनाडु कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं लेकिन वे डेपुटेशन पर इन दिनों यूपी में तैनात हैं. उनका तीन साल का कार्यकाल इसी साल 31 दिसंबर को ख़त्म हो रहा था लेकिन अजय अभी वापस तमिलनाडु लौटने के मूड में नहीं थे. चाचा शिवपाल सिंह ने भतीजे अखिलेश से अलग होने का मन तो नहीं बना लिया? वे दो साल और यूपी में ही नौकरी करना चाहते थे लेकिन इसके लिए संबंधित राज्य सरकारें और केन्द्र की इजाज़त लेनी पड़ती है. केन्द्र सरकार की मंज़ूरी मिल जाने के बाद अजय दो साल और यूपी में डेपुटेशन पर रह सकते हैं. अभी वे भूमि सुधार निगम के एमडी पद पर तैनात हैं. यूपी के ताक़तवर नेता शिवपाल यादव के एक बेटा और एक बेटी हैं. सहारनपुर के रहने वाले आईएएस अधिकारी अजय सिंह यादव उनके दामाद हैं. जब अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री थे, वे डेपुटेशन पर यूपी चले आए. ये काम भी इतना आसान नहीं था. अगर वे शिवपाल के दामाद नहीं होते तो शायद उन्हें मौक़ा ही नहीं मिलता. कांशीराम और लोहिया के सम्मान में रखे जाएंगे सड़कों के नाम नियम है कि नौ साल की नौकरी के बाद ही डेपुटेशन की मंज़ूरी मिलती है. इस हिसाब से तो 2010 बैच के अजय को 2019 तक का इंतज़ार करना पड़ता लेकिन अपने राजनैतिक रिश्तों की बदौलत शिवपाल ने अपने दामाद का काम करा लिया. अजय की यूपी में तैनाती के कुछ ही महीनों बाद उन्हें बाराबंकी जिले का डीएम बना दिया गया. फिर यूपी में योगी सरकार बन गई. कुछ महीनों बाद अजय को डीएम पद से हटा दिया गया. बताते हैं कि शिवपाल यादव और योगी आदित्यनाथ के अच्छे रिश्ते हैं. राजनीति में कब, किसे और किसकी ज़रूरत पड़ जाये, किसी को नहीं पता. समाजवादी पार्टी में भले ही शिवपाल यादव हाशिए पर आ गए हैं लेकिन दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सत्ता के गलियारों में आज भी उनके जलवे कम नहीं हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget