एक्सप्लोरर

एक मंच पर दिखे मुख्यमंत्री-उप-मुख्यमंत्री, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों नेता मंगलवार को एक रैली को संबोधित करने पहुंचे.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काफी समय बाद एक मंच पर दिखाई दिए.

कैराना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काफी समय बाद एक मंच पर दिखाई दिए. कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों नेता मंगलवार को एक रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान योगी ने कहा कि बहन-बेटियों और व्यापारियों के साथ खिलवाड़ करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी. योगी ने कहा, "हमारी सरकार किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने देगी. हमारी सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है. पिछली सरकार ने चीनी मिलें बंद की. हम इन मिलों को वापस लेकर चलवाएंगे."

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने वालों को कड़ा जवाब देना है. एसपी के हाथ मुजफफरनगर दंगे से रंगे हैं. आज अपराधी अपने जान की भीख मांग रहा है.

योगी ने कहा, "तीन लाख नौजवानों को नौकरी दी जाएगी. विकास के लिए रचनात्मक सोच की जरूरत होनी चाहिए. हमारी सरकार किसानों को 18 घंटे बिजली दे रही है. जनता सरकार के एजेंडे का हिस्सा होनी चाहिए."

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को अच्छी ड्रेस दी गई, होमगार्डो के जवानों को अच्छी ट्रेनिंग दी जा रही है. किसानों का शोषण करने वालों को जेल भेजा जाएगा. आरा मशीन की लाइसेंस प्रणाली को सरल किया गया. सरकार किसानों के सम्मान की रक्षा करेगी.रैली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना की जनता बाबू हुकुम सिंह से ज्यादा वोटों से मृगांका को जिताकर संसद भेजेगी.

उन्होंने कहा, "कैराना में कमल खिलना तय है. देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 73 से अधिक सांसद जीतेंगे और मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे."

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनता हालांकि दिखा चुकी है कि वह मोदी, योगी या मौर्य के साथ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget