एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने '24 साल' की छात्र नेता को दिया टिकट

जब करिश्मा ठाकुर के टिकट का एलान हुआ तब उनकी उम्र 25 साल से दो दिन कम थी. करिश्मा रविवार 15 सितंबर को 25 साल की हो जाएंगी. चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए शुक्रवार देर शाम कांग्रेस ने पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया. इनमें से कानपुर जिले की गोविंदनगर सीट से कांग्रेस ने एनएसयूआई नेता करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है. दिलचस्प बात ये है कि करिश्मा ठाकुर के टिकट का जब एलान हुआ तब उनकी उम्र 25 साल से दो दिन कम यानी 24 साल थी. रविवार 15 सितंबर को वो 25 साल की जाएंगी जो चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र होती है. 2017 में इस सीट से बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी. वो अब कानपुर से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं.

करिश्मा ठाकुर वर्तमान में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं. करिश्मा ने 2013 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी. उनके पिता यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं. वे लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि कामयाबी नहीं मिली. संयोग से करिश्मा ठाकुर के पति विपिन सिंह भी एनएसयूआई नेता हैं और वर्तमान में एनएसयूआई मुम्बई के अध्यक्ष हैं. दोनों की शादी इसी साल फरवरी में हुई है.

फरवरी में जब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही थीं उसी क्रम में करिश्मा ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और लगे हाथ अपनी शादी का कार्ड (निमंत्रण पत्र) भी प्रियंका को थमा दिया था. जाहिर है प्रियंका गांधी उनकी शादी में तो नहीं पहुंची लेकिन उपचुनाव की टिकट के लिए जब करिश्मा ठाकुर ने आवेदन किया तो इस बार प्रियंका का आशीर्वाद मिल गया.

हालांकि जनता का आशीर्वाद मिलना अभी बाकी है और उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर पाना एक बेहद कठिन चुनौती है. देखना यही है कि क्या कोई करिश्मा होता है?

टिकट का एलान होने के बाद एबीपी न्यूज से करिश्मा ने कहा, "युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है". गोविंदनगर का विकास नहीं हुआ. मैं युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ूंगी.'' गोविंदनगर सीट के अलावा कांग्रेस ने शुक्रवार को इगलास, टूंडला, गोविंदनगर और घोसी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किए. उपचुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget