एक्सप्लोरर

सत्ता सुख से वंचित लोग अब मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि अपनी भोग विलासिता के लिए सत्ता सुख से वंचित लोग अब प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि अपनी भोग विलासिता के लिए सत्ता सुख से वंचित लोग अब प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का जनता से गठबंधन है, इसलिए कोई कितने भी गठबंधन क्यों न कर ले, लेकिन मोदी को कोई भी ताकत फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती.

पाण्डेय ने कहा कि देश की सत्ता की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री ने गरीबों, वंचितों, शोषितों, अनुसूचितों सहित गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सभी वर्गों के लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाने के संकल्प के साथ कार्य करना शुरू किया और कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है.

वह शुक्रवार को पार्टी के अनुसूचित मोर्चे द्वारा स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित कर रहे थे.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का तो उपयोग किया लेकिन उनके विचारों को नहीं अपनाया. कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों को कब का छोड़ दिया, इसके विपरीत मोदी ने गांधी के दिखाये रास्ते पर चलते हुए स्वच्छता को पूरे देश में एक आंदोलन का स्वरूप दे दिया.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबों के नाम पर गरीबी हटाने का नारा देकर सरकारें तो बनाईं, लेकिन इन गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आये, इसके लिए कोई कार्य नहीं किया. सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के पदचिह्नों पर चलते हुए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दल-दल में फंस गए हैं.

पाण्डेय ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या लोहिया ने यही सिद्धांत और आदर्श दिया था कि मुलायम अपने ही परिवार के 67 से भी अधिक लोगों को विभिन्न पदों पर बिठाकर शासन सत्ता का सुख भोगते रहे. वहीं, बसपा ने भी आम्बेडकर के सिद्धान्तों को तिलाजंलि दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget