एक्सप्लोरर

यूपी: हेलमेट के बिना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नहीं जा सकेंगे बाइक सवार

बता दें कि इसकी निगरानी के लिए एक गश्त करने वाली टीम सक्रिय रहेगी. बिना हेलमेट के सवारों को पाए जाने पर उनको दंडित भी किया जाएगा.

लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस पर यात्रा करने वाले दोपहिया वाहन चालाकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है. हेलमेट के बिना उन्हें एक्सप्रेस वे पर प्रवेश नहीं मिलेगा. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा)के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अवनीष अवस्थी ने बताया, "यूपीडा लोगों की सुखद व सुरक्षित यात्रा के लिए लगातार काम कर रहा है. एक्सप्रेस वे पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी के तहत यह फैसला किया गया है."

उन्होंने बताया कि कोई भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं कर सकेगा. इस एक्सप्रेस वे पर हेलमेट के बिना प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है. इस निर्णय का अब कड़ाई से पालन किया जाएगा.

अवस्थी ने बताया कि इसकी निगरानी के लिए एक गश्त करने वाली टीम सक्रिय रहेगी. बिना हेलमेट के सवारों को पाए जाने पर उनको दंडित भी किया जाएगा. हाल के महीनों में, इस राजमार्ग में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, अब इसके बाद अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं. यह कदम भी उनमें से एक है.

बता दें कि इससे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रहे हादसों को देख यूपीडा ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जो वाहन तीन घंटे से पहले एक्सप्रेस वे पार करेगा, उस पर निश्चित कार्रवाई होगी. कार के लिए 100 किमी प्रति घंटा तो ट्रक, बस आदि भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित है. इसका उल्लंघन करने वाले वाहनों का डाटा लखनऊ और आगरा के पुलिस अधीक्षक यातायात को ई-मेल द्वारा भेजा जा रहा है. दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को व्यवस्था संबंधी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.

एक अनुमान के मुताबिक अब तक वाहन दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. इसे देखते हुए यूपीडा ने ओवरस्पीड की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरण लगाए हैं. आगरा छोर पर माइलस्टोन 21 किमी और लखनऊ के माइलस्टोन 290 किमी पर आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जो गति की निगरानी के साथ ही नंबर प्लेट भी पढ़ेंगे.

प्रयागराज में मनाया जा रहा है गुरुपूर्णिमा का पर्व, 149 साल बाद बना है ऐसा संयोग

यूपी: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में हाई कोर्ट का योगी सरकार से सवाल- क्यों न जांच सीबीआई को सौंप दें

जानिए- उत्तर प्रदेश में कैसे होता है शादी का रजिस्ट्रेशन, किन-किन कागज़ात की पड़ती है जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget