एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मुलायम सिंह के गढ़ एटा सदर सीट पर एसपी और बीजेपी हैं आमने-सामने

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. पहले चरण में 15 जिलों के कुल 73 सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसमें से एटा जिला का चुनाव भी शामिल है.

एटा जिला पश्चिम यूपी का एक अहम जिला है. एटा के बारे में कहा जाता है कि यह समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है. क्योंकि यहां यादव वोट है. जिसके कारण यहां मुलायम सिंह यादव का खासा असर रहता है. जिले की चारों विधासभा सीटों पर एसपी जीत दर्ज करती रहा है. लेकिन इस बार एटा सदर विधासभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अलीगढ़ विधानसभा सीट पर एसपी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला

समाजवादी पार्टी में झगड़े की वजह से सदर सीट से मौजूदा विधायक आशीष यादव ने पार्टी बदलकर आरएलडी का दामन थाम लिया है. एसपी ने इस सीट से जोगिंदर यादव को टिकट दिया है, जो रामगोपाल के करीबी हैं. जबकि बीजेपी से विपिन वर्मा ताल ठोंक रहे हैं.

एसपी उम्मीदवार जोगिंदर यादव का नारा है 'विकास से विजय की ओर'

एसपी उम्मीदवार जोगिंदर यादव अखिलेश के काम पर वोट मांग रहे हैं. जोगिंदर यादव का दावा है कि यह चुनाव एकतरफा है. उनका कहना है कि सीएम अखिलेश यादव ने सूबे में विकास का खूब काम किया है. इसलिए 'विकास से विजय की ओर' उनका नारा है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अलीगढ़ के इगलास विधानसभा सीट पर चार बड़ी पार्टियों में होगी टक्कर 

'गुंडा राज मिटाना है, बीजेपी को लाना है'- विपिन वर्मा

बीजेपी के विपिन वर्मा ने जिले में अपराध और अवैध कब्जे को मुद्दा बनाया है. इनका मानना है कि इस सीट पर बीजेपी का मुकाबला एसपी से है. विपिन के अपने समर्थकों के साथ 'गुंडा राज मिटाना है, बीजेपी को लाना है' का नारा बुलंद किया हुआ है. विपिन वर्मा जानते हैं कि यादवों के गढ़ में एसपी को हराना किसी चुनौती से कम नहीं है.

गौरतलब है कि एटा की सदर सीट पर कुल कुल 3 लाख 13 हजार वोटर हैं. इस बार वोटर किसके पक्ष में जाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

यूपी विधानसभ चुनाव 2017 की ताजातरीन खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget