एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: पानी से लबालब हुई सड़कों पर सपाइयों ने धान रोपकर जताया विरोध

इलाहाबाद के छतनाग इलाके में सड़कों पर जमा पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज़ में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया.

इलाहाबाद: संगम के शहर इलाहाबाद में पिछले आठ दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब सियासत शुरू हो गई है. बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा सियासी पार्टियां इस मुद्दे को कैश कराने में जुट गईं हैं. इलाहाबाद के छतनाग इलाके में सड़कों पर जमा पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज़ में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया.

एसपी कार्यकर्ताओं ने खेत में तब्दील हो चुकी सड़क पर प्रतीकात्मक तौर पर धान के पौधे रोपकर अपनी नाराज़गी जताई. सड़क पर धान के पौधे रोपकर अनूठे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर बारिश के पानी में लबालब होने की वजह से सड़क चलने लायक ही नहीं बची है तो फिर उसका उपयोग करते हुए इस पानी में कुछ फसल ही उगा दी जाए. अनूठा विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान के पौधे रोपने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी है.

एसपी कार्यकर्ताओं के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन पर अफसरों ने सफाई पेश की है. उनका कहना है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार जल भराव काफी कम जगहों पर हो रहा है. जिन जगहों पर जलभराव हो भी रहा है वहां पानी निकासी तेजी से कराने के इंतजाम किए गए हैं. इलाहाबाद के डीएम सुहास एल वाई के मुताबिक़ आठ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को कुछ दिक्कत ज़रूर हो रही है. शहर में इस वक्त कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर निर्माण का काम भी चल रहा है, ऐसे में लोगों को थोड़ा धैर्य रखकर सहयोग करना चाहिए.

इलाहाबाद में पिछले आठ दिनों में लगातार बारिश ज़रूर हो रही है, लेकिन इंद्रदेव तेज बारिश करने के बजाय रिमझिम फुहार ही करा रहे हैं. रिमझिम फुहार होने से जलभराव की समस्या ज़्यादा विकराल नहीं हुई हैं, लेकिन थोड़ी देर भी तेज बारिश होने पर कई सड़कों और गलियों में पानी भर जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव नतीजों पर CM सुक्खू का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
हिमाचल: नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव नतीजों पर CM सुक्खू का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Meerut News: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
मेरठ: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget