एक्सप्लोरर

रुपयों के विवाद में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, भाजयुमो और एबीवीपी नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी के बस्ती से एक वीडियो सामने आया है जिसमें टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी भाजयुमो और एबीवीपी नेताओं को लाठी-ठंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं.

बस्ती: यूपी के बस्ती में टोल प्लाजा पर विवाद के बाद टोल कर्मियों की गुंडई का वीडियो सामने आया है. इसमें टोलकर्मी भाजयुमो और एबीवीपी नेताओं को लाठी-ठंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया है, वहीं 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अभी तक टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों को विवाद के बाद पीटने के मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन ये घटना उससे अलग है. दर्जनों की संख्या में मौजूद टोल कर्मियों ने भाजयुमो और एबीवीपी के लोकल नेताओं को पैसे के विवाद में लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है.

बस्ती कोतवाली थाना एरिया के पटेल चौक पर बने टोल प्लाजा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवांशु मिश्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र बहादुर और जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके साथ मौजूद उनके साथ भाजयुमो और एबीवीपी के जिला इकाई के कुछ और नेताओं को भी पीटा जा रहा है.

नेताओं को लाठी-डंडे से टोलकर्मी दौड़ाकर पीट रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने दो टोल कर्मियों को हिरासत में लिया है. नेताओं की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पूरे मामले ने उस वक़्त तूल पकड़ लिया, जब शहर से निकलकर बीजेपी और एबीवीपी के नेता कार से टोल प्लाजा पर पहुंचे. आरोप है कि टोल नाके पर लोकल बताने और लोकल की आईडी कार्ड देने के बाद भी टोल वाले पर्ची काटने पर अड़ गए.

दोनों तरफ से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और यह लड़ाई देखते ही देखते जंग के मैदान में तब्दील हो गयी. टोल कर्मचारियों ने कार से निकलने के बाद बीजेपी और एबीवीपी नेताओं को पीटना शुरू कर दिया. भाजपाइयों पर एक साथ 20 से अधिक टोल कर्मचारी लाठी-डंडे के साथ टूट पड़े. बीजेपी नेताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया.

भाजपा नेताओं ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. टोलकर्मी की गुंडागर्दी से नाराज बीजेपी नेता काफी देर तक टोल पर जमे रहे. उसके बाद आक्रोशित भाजपा नेताओं ने टोल पर ईंटबाजी की. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराने के बाद घायल बीजेपी नेताओं को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां काफी संख्या में एबीवीपी के नेता और बीजेपी युवा मोर्चा के नेता जमे रहे.

टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई देखने के बाद पुलिस भी सख्त हो गयी है. सत्ता दल के नेताओ को सरेआम पिटाई करने वाले टोल कर्मियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ था कि वो 3 से 4 नेताओ पर 20 से 30 की संख्या में बुरी तरह टूट पड़े और उन्हें जमकर पीटा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget