एक्सप्लोरर

लखनऊ: रेप के आरोपी SP नेता गायत्री प्रजापति के तीन साथी गिरफ्तार

लखनऊ: सामूहिक रेप के आरोप में वांछित एसपी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के मामले में तीन सह अभियुक्तों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा प्रजापति के दो बेटों और एक भतीजे से पूछताछ की गयी. लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया कि सामूहिक रेप के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाये गये अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर और विकास वर्मा को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया.

गायत्री प्रजापति की तलाश में जुटी है स्पेशल टास्क फोर्स 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा ‘‘लखनऊ पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स गायत्री प्रजापति की तलाश में जुटी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’ इस बीच, लखनऊ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि पुलिस ने प्रजापति के दो बेटों और भतीजे से पूछताछ की. प्रजापति पर दबाव बनाने के लिये उनकी लखनऊ स्थित दो सम्पत्तियों और अमेठी की एक सम्पत्ति को कुर्क किया जाएगा. हम उनकी सम्पत्तियों की सूची बना रहे हैं.

इस मामले में अब तक अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल और आज पकड़े गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रजापति और उनके छह अन्य साथियों पर एक महिला से सामूहिक रेप और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में सुप्रीम कोर्ट के गत 17 फरवरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया था. प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए.

चार हफ्तों के लिये निलम्बित कर दिया गया था पासपोर्ट

प्रजापति के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उनके पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिये निलम्बित कर दिया गया था. विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला उठने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों में प्रजापति को आत्मसमर्पण करने को कहा था. राज्यपाल राम नाईक ने रेप जैसे गम्भीर आरोप में वांछित होने के बावजूद प्रजापति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त न किये जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget