एक्सप्लोरर

आतंकी मन्नान वानी मामला: AMU ने 9 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

एएमयू के अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एएमयू मीडिया मामलों के प्रमुख प्रोफेसर एस किदवई ने बताया कि जांच समिति को 72 घंटे में अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है. किदवई ने कहा कि एएमयू में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादी मन्नान बशीर वानी के शोक में बैठक करने जा रहे नौ छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है. जबकि तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. वानी आतंकवादी संगठन में शामिल होने से पहले पीएचडी का छात्र था. उसे कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.

बता दें कि आजादी के नारे वाले कथित वीडियो भी वायरल हुआ था जिसकी जांच की जाएगी. यूनिवर्सिटी ने भी इसके लिएजांच कमेटी बनाई है.

एएमयू के अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एएमयू मीडिया मामलों के प्रमुख प्रोफेसर एस किदवई ने बताया कि जांच समिति को 72 घंटे में अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है.

किदवई ने कहा कि एएमयू में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा, "कुछ छात्रों ने वानी के समर्थन में अवैध तरीके से इकट्ठा होने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें हटा दिया गया. बाद में, नौ छात्रों की पहचान की गई और उन्हें अपने कृत्य के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है."

बता दें कि जिस आतंकी की बात हो रही है वो कुछ महीने तक इसी कैम्पस में रिसर्च छात्र था. आतंकी का नाम मन्नान वानी और उसके हीरो बनाने की कोशिश करने वाले एएमयू के छात्रों का एक गुट है जिसमें ज्यादातर कश्मीरी छात्र हैं.

जैसे ही मन्नान की मौत की खबर एएमयू पहुंची, कुछ छात्रों ने उसे शहीद घोषित करते हुए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. इसके बाद नमाज ए जनाजा पढ़ने का भी प्रयास किया गया. हालांकि एएमयू के ही कुछ छात्रों ने इसका विरोध भी किया.

करीब 150 छात्रों ने एक शोक सभा भी आयोजित की. तीन छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए निलंबित किया गया है. तीनों छात्र कश्मीरी बताए जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जब सभा का विरोध किया तो उनको भी विरोध का सामना करना पड़ा.

शोकसभा में शामिल छात्र उन लोगों से बहस कर रहे थे जो लोग सभा के लिए छात्रों को रोक रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget