एक्सप्लोरर

लालू यादव से मिले तेजस्वी यादव, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं, बेहतर इलाज की जरूरत

तेजस्वी यादव ने रिम्स में अपने पिता लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और बेहतर इलाज की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नौजवानों का रोजगार छीन लिया गया है.

रांची: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है. उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला, और उसके ऊपर देश के नौजवानों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया.

तेजस्वी अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने दोपहर में रांची आए थे. उन्होंने लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात की और उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. इसके बाद तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा कि पिता "लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है."

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रिम्स, रांची में इलाजरत हैं. वह चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं. वैसे लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए शनिवार का दिन निर्धारित है, लेकिन जेल प्रबंधन से विशेष अनुमति लेकर लालू से मुलाकात किया जा सकता है. तेजस्वी यादव विशेष अनुमति लेकर अपने पिता से मिलने रिम्स पहुंचे थे.

तेजस्वी ने लालू से मुलाकात बाद केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, चाहे किसान हो या युवा सभी केंद्र सरकार से त्रस्त हैं. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर भी निशाना साधा, और कहा, "डबल इंजन की सरकार से जनता को काफी उम्मीद थी. बिहार की जनता को डबल इंजन की सरकार पर भरोसा था, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार ने बिहार की जनता को हर मोर्चे पर धोखा देने का काम किया है."

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. आरजेडी की तरफ से तेजस्वी यादव को अपना चेहरा घोषित किया जा चुका है. हालांकि, अभी महागठबंधन के दूसरे दलों ने इसपर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए नीतीश कुमार को अपना चेहरा घोषित कर चुका है. बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच पोस्टर वॉर भी शुरू हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget