एक्सप्लोरर

मीसा के 'भाइयों के बीच मनमुटाव' वाले बयान पर बोले तेजस्वी- मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं

अपनी बहन की तरफ से दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बारे में कुछ पता नहीं होने की बात कहते हुए इस पर कोई टिप्पणी देने से इंकार किया.

पटना: लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के अपने दोनों भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच 'मनमुटाव' का जिक्र किए जाने के बाद से तेजस्वी इस पर कोई भी टिप्पणी करने बचते दिखे. मीसा ने सोमवार को मनेर में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान पर सोमवार ही देर शाम सफाई दिया था. उन्होंने कहा था कि वे सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव दूर कर चुनाव का समय नजदीक आने के मद्देनजर एकजुट होने को कह रही थीं. इस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाने लगा.

मीसा ने अपने ट्वीट में लिखा था कार्यकर्ताओं को आपस का मनमुटाव दूर कर एकजुट होने के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. ख़बर बेबुनियाद है. मैं इसका पुरज़ोर खंडन करती हूं. अपनी बहन की तरफ से दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बारे में कुछ पता नहीं होने की बात कहते हुए इस पर कोई टिप्पणी देने से इंकार किया.

तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव हैं, जिनके हाल में दी गयी टिप्पणियों ने उन अटकलों को जन्म दिया था कि दोनों भाइयों में सबकुछ ठीक नहीं है. तेजप्रताप ने ट्वीट कर आज कहा लालू परिवार में फूट की तलाश करने में विरोधियों से लेकर मीडिया तक को बहुत रस मिलता है. आप मुग़ालते में रहें, हमें खुशी होगी. लेकिन भारी निराशा हाथ लगने वाली है, क्योंकि न तो लालू परिवार में कोई समस्या है और न राजद परिवार में. बिहार ने मन बना लिया है असुरों को बाहर फेंकने का.

इससे पहले मनेर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट होने की नसीहत देते हुए मीसा ने कहा, ‘‘...समय आ गया है आप सभी लोग एकजुट हों . थोडा मनमुटाव किसमें नहीं. जब हमारे हाथ की पांच अंगुली बराबर नहीं है . हमारे परिवार में भाई—भाई में मनमुटाव है तो फिर राष्ट्रीय जनता दल तो बहुत बड़ा परिवार है. वोट की कमी राजद को नहीं है पर कैसे उसे अपने पाले में कर लें '.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget