एक्सप्लोरर

तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों का तेजप्रताप ने किया खंडन, कहा- फैसले से पीछे नहीं हटूंगा

इससे पहले भी तेजप्रताप ने ट्वीट कर ये संकेत दिए थे कि वे तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कबीर के दोहे की एक पंक्ति ''टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाये'' को ट्वीट किया था.

नई दिल्ली: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस बात का खंडन किया है कि वे पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी वापस ले रहे हैं. हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने कहा था कि वे मान गए हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे. दो नवंबर को तेज प्रताप यादव ने पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी.

इससे पहले भी तेजप्रताप ने ट्वीट कर ये संकेत दिए थे कि वे तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कबीर के दोहे की एक पंक्ति ''टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाये'' को ट्वीट किया था. माना गया कि इसका इशारा तलाक की अर्जी की तरफ ही था. इतना ही नहीं बीते कई महीने से तेजप्रताप अपने घर नहीं गए हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि जब तक परिवार उनके फैसले का समर्थन नहीं करता है तब वे वापस नहीं जाएंगे. ऐसे में वे बीते कई महीनों से अपने घर से बाहर रह रहे हैं.

अब बिहार सरकार तेज प्रताप यादव को नया बंगला आवंटित करने जा रही है. पटना के 2 M, स्ट्रैंड रोड का बंगला तेज प्रताप को आवंटित होने जा रहा है. भवन निर्माण विभाग ने बंगले के आंवटन के लिए अपनी सहमति दे दी है और अब विधानसभा अध्यक्ष की औपचारिक अनुमति मिलते ही बंगला तेज प्रताप के नाम से आवंटित हो जाएगा.

बता दें कि  12 मई 2018 को तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. ये शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे. ऐश्वर्या राय महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. चंद्रिका राय बिहार के सारन जिले के परसा से आरजेडी के विधायक हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: CM उमर अब्दुल्ला के बयान पर भड़की कांग्रेस, 'बेहद...'
वंदे मातरम्: CM उमर अब्दुल्ला के बयान पर भड़की कांग्रेस, 'बेहद...'
झारखंड: नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई में बड़ा ऑपरेशन, हथियार बरामद
झारखंड: नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई में बड़ा ऑपरेशन, हथियार बरामद
Reels बनाने की सनक, नदी में उतार दी स्कॉर्पियो, पड़ गए लेने के देने!
Reels बनाने की सनक, नदी में उतार दी स्कॉर्पियो, पड़ गए लेने के देने!
दिल्ली में कैसा रहेगा 12 सितंबर का मौसम? पढ़ लें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में कैसा रहेगा 12 सितंबर का मौसम? पढ़ लें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget