एक्सप्लोरर

बाढ़ से डूबता बिहार और फिल्म देखने में व्यस्त सरकार

एक तरफ बिहार बाढ़ से त्रस्त और दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुशील मोदी फिल्म देखने और अभिनेता के स्वागत में सारा दिन बिता देते हैं. सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार भी ये फिल्म देखने वाले थे लेकिन ऐन वक्त में ये कार्यक्रम रद्द कर दिया. विधानसभा में इसको लेकर विपक्ष ने हंगामा भी किया.

पटना: बिहार में बाढ़ की वजह से आई तबाही का खौफनाक मंजर पूरी दुनिया देख रही है लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी फिल्मी देखने में मगन हैं. बिहार के गणितज्ञ आंनद पर बनी फिल्म सुपर 30 के एक्टर ऋतिक रोशन के स्वागत से लेकर फ़िल्म देखने में सारा दिन बिता देते हैं. जब विधानसभा में विपक्ष इसे लेकर सवाल उठाता है तो सत्ता पक्ष इसे व्यक्तिगत बात बताकर ढंकने की कोशिश करता है. इतना ही नहीं राज्य सरकार इस फ़िल्म को बिहार में टैक्स फ्री कर देती है. सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार भी अपने सहयोगियों के साथ ये फिल्म देखने वाले थे लेकिन ऐन वक्त में ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

राज्य सरकार के मंत्री विनोद सिंह को इसमें कुछ गलत नज़र नहीं आता है. विनोद सिंह कहते हैं है कि सुपर 30 फिल्म एक गरीब व्यक्ति पर आधारित फिल्म है और ये बताता है कि एक गरीब नीचे से ऊपर कैसे जाता है. वहीं जेडीयू नेता और मंत्री श्याम रजक ने कहा कि फिल्म देखना और नहीं देखना ये व्यक्तिगत बातें हैं. सरकार काम के लिए है और वह काम कर रही है. बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने कहा कि वे खुद भी मुजफ्फरपुर के प्रभारी होने के नाते वहां गए.

श्याम रजक ने कहा कि बाढ़ की समीक्षा हुई है और सीएम ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सभी लोगों को काम में लगाया हुआ है. मुख्यमंत्री का मानना है कि बिहार की जो संपत्ति है उसपर पहला हक आपदा पीड़ितों का है और उसी ढंग से कार्य हो रहा है.

बीजेपी नेता संजय सरावगी ने कहा कि जो समाज में पढ़ नहीं सकते हैं, उस तरह के मुद्दों पर फिल्म बना है. बिहार में फिल्म टैक्स फ्री किया गया है. उन्होंने कहा, ‘’मुझे लगता है कि 15 सालों में ऐसी ये पहली फ़िल्म है इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि इसमें ऐसी कोई बात नहीं है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उनको कुछ बोलना है तो बोलते रहें.’’ बीजेपी नेता ने कहा, ‘’ये फ़िल्म राज्य पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म से बिहार, पूरे देश को संदेश देता है.’’

बता दें कि फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन जब पटना पहुंचे थे तो सुशील मोदी के मुलाकात कर उनके बेहतरीन अभिनय के लिए बधाई दी थी. उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि आनंद कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देकर बिहार के गौरव को बढ़ाया है.

बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है और नई जगहों पर भी यह बाढ़ का फैलाव जारी है. उस हालत में उपमुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के साथ फिल्म देख रहे हैं. कलाकार की अगुवाई में लगे हैं तो आप आप समझ सकते हैं कि ये सरकार कितनी सीरियस है. एक तरफ आप देख रहे हैं कि बाढ़ में एक बच्चा दरभंगा में कैसे मर गया, मेरी समझ से इस राज्य के लिए इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और कुछ नहीं हो सकती.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget