एक्सप्लोरर

तेजस्वी बोले- नीतीश की चुप्पी तुड़वा कर रहूंगा, सुशील मोदी का पलटवार- चारा घोटाले पर मुंह क्यों नहीं खोलते?

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''26 साल में 26 बेनामी सम्पत्ति बनाने पर बिंदुवार जवाब देने के लिए मुंह क्यों नहीं खुला? राघोपुर में दलितों के घर जलाये जाने की ताजा घटना पर भी उनका मुंह नहीं खुला. वे तो प्रधानमंत्री की खाल उधेड़ने जैसे बयान देने के लिए मुंह खोलते हैं.''

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तेजस्वी के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार का मुंह खुलवाकर दम लेंगे जैसी बात ही थी. अब इसके जवाब में सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री हर गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए समुचित फैसले लेते रहें हैं, लेकिन जिनकी पार्टी के शासन में चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, हजारों महिलाओं का उत्पीड़न और दलितों के नरसंहार हुए, वे इन मुद्दों पर मुंह क्यों नहीं खोलते?

दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड पर वे मुंह खुलवा कर रहेंगे. उनकी आपराधिक चुप्पी तुड़वा कर रहेंगे. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड पर मुंह खुलवा कर रहूंगा. उनकी आपराधिक चुप्पी तुड़वा कर रहूंगा. उनकी कुंभकर्णी अंतरात्मा को जगा कर रहूंगा. उनकी फर्ज़ी नैतिकता उजागर करके रहूंगा. उनका बनावटी मुखौटा उतार कर रहूंगा. चाहे जो समय लगे.''

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''26 साल में 26 बेनामी सम्पत्ति बनाने पर बिंदुवार जवाब देने के लिए मुंह क्यों नहीं खुला? राघोपुर में दलितों के घर जलाये जाने की ताजा घटना पर भी उनका मुंह नहीं खुला. वे तो प्रधानमंत्री की खाल उधेड़ने जैसे बयान देने के लिए मुंह खोलते हैं.''

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''एससी-एसटी कानून के मूल प्रावधान बहाल रखने के लिए कानून संशोधन बिल के प्रारूप को मंजूरी देकर एनडीए सरकार ने दलितों के खिलाफ अत्याचार रोकने पर अपने कड़े रुख का परिचय दिया है. जिन लोगों ने दलितों को भड़का कर सड़कों पर हिंसा-आगजनी करायी थी, उन्हें अब जनता से माफी मांगनी चाहिए.''

वहीं शेल्टर हाऊस कांड का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा, ''मुजफ्फरपुर बालिका गृह के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के बाद समाज कल्याण विभाग उन्हें सारे दस्तवेज सौंप रहा है. विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है. जिन लोगों ने बंद कराने और रेल-सड़क यातायात बाधित कर जनता की मुसीबत बढ़ाने में ताकत लगायी, उन्हें सीबीआई को जांच में मदद करने लायक सबूत जुटाने में समय लगाना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget