एक्सप्लोरर

छात्रा ने एसडीएम के खिलाफ दर्ज कराया रेप और वीडियो बनाने का मामला

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तैनात एक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है.

लखनऊ/झांसी: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तैनात एक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा ने झांसी जिले के नवाबाद थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया.

झांसी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने नवाबाद थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर गुरुवार को बताया कि जालौन जिले की रहने वाली एक छात्रा झांसी जिले के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है.

साल 2017-18 में जालौन जिले में तैनात (अब चित्रकूट जिले में तैनात) उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सौजन्य कुमार विश्वास से उसकी जान-पहचान हो गई थी जो बाद में दोस्ती में बदल गई. आरोप है कि एसडीएम ने छात्रा से शादी करने का वादा कर झांसी आकर कई बार उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाया.

आरोप के मुताबिक छात्रा को जब पता चला कि एसडीएम पहले से ही शादीशुदा है तो उसने विरोध किया. इस पर एसडीएम ने कई बार जबरन संबंध बनाए और अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया.

उन्होंने बताया कि छात्रा की शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बुधवार को नवाबाद थाने में चित्रकूट जिले में तैनात एसडीएम के खिलाफ रेप करने के अलावा कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

वहीं, उपजिलाधिकारी सौजन्य विश्वास ने छात्रा के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि 'कथित रूप से पीड़ित छात्रा उनके जालौन जिले में तैनाती के दौरान एक या दो बार अपने किसी काम से दफ्तर आई थी. इसके बाद उससे कभी मुलाकात नहीं हुई. ब्लैकमेल करने के इरादे से उसने झूठा मामला दर्ज कराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget