एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए तैयार आगरा, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं.भारत में उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

लखनऊ: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को लेकर सबसे महत्वपूर्ण पहलू उनकी सुरक्षा है. ऐसे में यूपी सरकार ने आगरा में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे पहुंचेंगे. वीवीआईपी रुट पर और बाकी जगहों पर भी सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रास्ते में अलग-अलग लेयर की सुरक्षा होगी. पूरे रास्ते में स्वागत करने के लिए भी सिर्फ वही लोग खड़े हो सकते हैं जिनको बुलाया गया है. जिनको भी आमंत्रित किया गया है उनके सत्यापन का काम पहले से किया जा चुका है.

किस तरह की होगी सुरक्षा व्यवस्था 

आगरा में राष्ट्रपति ट्रंप के रूट को 10 जोन में बांटा गया है. इसमें एसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे. रास्ते भर रूफ टॉप पर सीआरपीएफ के कमांडो तैनात होंगे. ट्रंप के रूट को 3 जोन और 27 सेक्टर में बांटा जाएगा. इसमें एसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा अलग-अलग सुरक्षाबल मौजूद होंगे. खूफिया जानकारी और निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी. ताजमल के चारों तरफ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाएगा.

इसमें 55 डिप्टी एसपी, 125 इंस्पेक्टर, 350 सब-इंस्पेक्टर, 3000 कॉन्स्टेबल, 10 कंपनी पीएसी, यमुना में एक कंपनी रिवर पुलिस लगाई जाएगी. 300 पुलिसकर्मी रूट पर सादी वर्दी में लगाये जाएंगे. एलआईयू लगातार ताज महल के आसपास के होटलों में रुकने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठी कर रही है. इसके अलावा काउंटर अटैक की दो टुकड़ी एटीएस की मंगाई गई है. ट्रंप के रूट को सेनेटाइज करने के लिए बीडीएस टीम और एन्टी माइंस टीम लगाई गई है.

रास्ते में ट्रंप का भव्य स्वागत होगा

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ताज महल के पास स्थित होटल अमर तक कुल 21 केंद्र बनाये गए हैं. इन केंद्रों पर अलग-अलग जगहों से आये 3000 कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर ट्रंप का स्वागत करेंगे. ट्रंप के रूट पर 16 हजार गमले लगाए गये हैं, जो आगरा की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे. रास्ते में 16 जगहों पर लाइव की व्यवस्था की गई है. नगर निगम और आवास विकास ने रास्ते की दीवारों को पेंट कराया गया है.

रास्ते में आने वाले लोहे के पुराने खम्भे भी बदलवाए गए हैं. डोनल्ड ट्रंप के 2 घंटे के दौरे को लेकर ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी बैटरी से चलने बाली गाड़ी ही इस्तेमाल होंगी. इसके अलावा 24 फरवरी को ताजमहल पर सुबह 11 बजे तक ही टिकट की बिक्री होगी और 12.30 बजे ताजमहल को खाली करना शुरू किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: जाफराबाद में सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद, CAA के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं

राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर किया बाहुबली वाला वीडियो, लिखा- भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget