एक्सप्लोरर

इलाहाबाद के बाद अब वाराणसी में नेता की हत्या, भाइयों ने सपा नेता को उतारा मौत के घाट

प्रभु साहनी समाजवादी युवजन सभा, वाराणसी के सचिव भी थे और नगर निकाय चुनावों में पार्षद पद के प्रत्याशी भी थे. उनका गंगा नदी में नावें बांधने को लेकर अपने ही ताऊ के परिवार से विवाद चल रहा था.

वाराणसी: गंगा नदी में नाव बांधने के पुराने विवाद में भाइयों ने ही सपा नेता की हत्या कर दी. शुक्रवार को मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सपा नेता प्रभु साहनी की गोली मरकर हत्या कर दी गई. घटना चौक थाने के सिंधिया घाट की है. मृतक प्रभु साहनी का विवाद अपने ही चचेरे भाइयों से चल रहा था. प्रभु साहनी हर शुक्रवार की तरह संकठा देवी के मंदिर दर्शन के लिए गए थे. इस बात की जानकारी हत्यारों को थी. जैसे ही प्रभु सिंधिया घाट की सीढ़ियां उतरने लगे, हत्यारों ने उन पर एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए. गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने प्रभु साहनी को अस्पताल पहुंचाया. वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभु साहनी समाजवादी युवजन सभा, वाराणसी के सचिव भी थे और नगर निकाय चुनावों में पार्षद पद के प्रत्याशी भी थे. उनका गंगा नदी में नावें बांधने को लेकर अपने ही ताऊ के परिवार से विवाद चल रहा था. मृतक प्रभु के छोटे भाई शंभू साहनी ने बताया कि बीते दो दशकों से प्रभु का अपने चचेरे भाइयों विनोद निषाद उर्फ गुरु, शिव निषाद और जितेंद्र निषाद से विवाद चल रहा है.

इसी को लेकर गुरुवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ और प्रभु को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले की शिकायत दशाश्वमेध थाने में की गई थी. पुलिस ने शुक्रवार को दोनो पक्षों को थाने में पंचायत के लिए बुलाया था. इससे पहले की पंचायत होती हत्यारों ने प्रभु साहनी की हत्या कर दी.

वाराणसी के एसएसपी आरके भरद्वाज ने बताया कि प्रभु साहनी की हत्या उनके चचेरे भाइयों ने ही की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कई वर्षों से विवाद चल रहा था और इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज था. उन्होंने हत्यारों के जल्द गिरफ्तार होने की बात कही है. बता दें वाराणसी में यह बीते दस दिनों के अंदर चौथी हत्या है, जिसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget