एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी का दावा: यूपी में खड़ा करेंगे महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी मात देने के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी में महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने का दावा किया है.

जालौन: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी मात देने के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी में महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने का दावा किया है. एसपी से जुड़ी हुई युवजन सभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 'कर्ज' और 'मर्ज' से जूझ रहे प्रदेश के किसान आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार किसानों के हित में शीघ्र कदम नहीं उठाती तो समाजवादी पार्टी राज्य में महाराष्ट्र से भी बड़ा आंदोलन करेगी.

पिछले हफ्ते जालौन जिले के उसरगांव में कथित तौर पर बैंक और साहूकारों का कर्ज न अदा कर पाने पर किसान शिवमोहन ने आत्महत्या कर ली थी. समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव की अगुआई में एसपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित किसान परिवार के घर जाकर घटना की जानकारी ली.

इसके बाद यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज और मर्ज से जूझ रहा है, लेकिन राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि औसतन एक हफ्ते में पांच किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार की नजर में यह किसानों के अच्छे दिन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली राजग सरकार झूठे जुमलों की बदौलत सत्ता में काबिज हुई है. अब जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाली. जनता ने गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है.

एसपी नेता ने कहा कि अगर राज्य सरकार समय रहते किसानों के हित में कारगर कदम नहीं उठाती तो जल्द ही समाजवादी पार्टी किसान हित में राज्य सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget